बिहार में अब पान मसाला पर प्रतिबंध

Published : Aug 30, 2019, 05:55 PM IST
बिहार में अब पान मसाला पर प्रतिबंध

सार

बिहार में नीतीश सरकार ने अगले एक साल के लिए पान मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य के खाद्य संरक्षण विभाग ने सूबे में बिकने वाले अलग अलग पान मसाले के ब्रांड पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने संबंधी शासनादेश जारी कर दिया है।   

पटना : बिहार में अब शराब के बाद अब पान-मसाले को भी बैन कर दिया गया है। यह प्रतिबंध पूरे एक साल के लिए लागू रहेगा। राज्य सरकार के खाद्य संरक्षा आयुक्त ने बिहार में बिकने वाले अलग अलग ब्रांड के पान मसालों के बेचे जाने पर  पूरी तरह से रोक लगा दी है। 

दरअसल पिछले काफी समय से राज्य सरकार को इस बारे में शिकायत मिल रही थी कि बिहार में जो पान मसाला बिक रहा है, उसमें मैग्नीशियम कार्बोनेट मौजूद है, जो कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित हो रहा है। 

जिसके बाद जून और अगस्त के बीच में खाद्य संरक्षा विभाग ने पान मसाला के 20 ब्रांड के नमूनों की जांच की। इस जांच में यह पाया गया कि इसमें हानिकारक रसायनों की मात्रा जरुरत से ज्यादा है।  जिसकी वजह से हृदय रोग और अन्य गंभीर किस्म की बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। 

खाद्य संरक्षा विभाग ने रजनीगंधा पान मसाला, राज निवास पान मसाला, सुप्रीम पान पराग पान मसाला, पान पराग पान मसाला, बहार पान मसाला, बाहुबली पान मसाला, राजश्री पान मसाला, रौनक पान मसाला, सिग्नेचर पान मसाला, कमला पसंद पान मसाला, मधु पान मसाला जैसे लोकप्रिय पान मसाला ब्रांडों की जांच की। जिसमें हानिकारक रसायन पाए गए। 

इसके बाद एक सरकारी आदेश निकालकर बिहार के लोगों के स्वास्थ्य के भलाई के उद्देश्य से अब पान मसाला का उत्पादन और बिक्री  पूरी तरह रोक दी गई है। 

 फूड सेफ्टी एक्ट 2006 के अनुसार खाद्य पदार्थों में मैग्नीशियम कार्बोनेट तय मानक के अनुसार प्रतिबंधित है।  इसके पहले ही बिहार में गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और अब पान मसाला पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

पान मसाला पर प्रतिबंध लगाने के मामले में बिहार देश का दूसरा राज्य बन गया है। 

बिहार के सभी जिलों में राजश्री पान मसाला, कमला पसंद पान मसाला, रजनीगंधा पान मसाला, राजनिवास पान मसाला, सुप्रीम पान पराग मसाला, पान पराग, बहार पान मसाला, बाहुबली पान मसाला, राजनिवास फ्लेवर पान मसाला, रौनक पान मसाला, सिग्नेचर फाइनेस्ट पान मसाला, मधु पान मसाला, बाहुबली पान मसाला, पान पराग पान मसाला बैन कर दिया गया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम
International Women's Day 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने SVNIT सूरत में 50 महिला प्रोफेसर्स को किया सम्मानित