जम्मू-कश्मीर में जवाहर टनल पर हिमस्खलन में 10 पुलिसकर्मी लापता

Published : Feb 08, 2019, 11:26 AM IST
जम्मू-कश्मीर में जवाहर टनल पर हिमस्खलन में 10 पुलिसकर्मी लापता

सार

हिमस्खलन के बाद 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि अन्य 10 की तलाश जारी है। इन 10 लोगों में 6 पुलिसकर्मी, दो अग्निशमन के कर्मी व दो स्थानीय निवासी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, 'पुलिस बचाव दल और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं।'

पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश और हिमपात के कारण अब लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में जवाहर सुरंग के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमस्खलन होने से कई पुलिसकर्मी और कुछ स्‍थानीय लोग लापता हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि काजीगुंड में जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर यह हिमस्खलन हुआ। जब हिस्‍खलन हुआ, तब पुलिस पोस्‍ट पर कुल 20 लोग मौजूद थे। हिमस्खलन के बाद 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि अन्य 10 की तलाश जारी है।

इन 10 लोगों में 6 पुलिसकर्मी, दो अग्निशमन के कर्मी व दो स्थानीय निवासी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, 'पुलिस बचाव दल और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं।'

 

कश्मीर घाटी में बुधवार से ही भारी बर्फबारी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कुलगाम जिले में सबसे अधिक हिमपात हुआ हैं। जिले के कुछ हिस्सों में पांच फीट तक बफबारी हुई। स्नो एंड एवेलांच स्टडीज स्टैब्लिशमेंट ने अगले 24 घंटे के लिए जम्मू कश्मीर के 22 जिलों में से 16 के लिए विभिन्न स्तर की हिमस्खलन चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने पहले ही भारी हिमपात और हिमस्‍खलन की आशंका जता दी थी। इसलिए हिमस्‍खलन से पहले ही सेना ने 78 परिवारों को यहां से सुरक्षित स्‍थानों पर भेज दिया था। अधिकारियों ने बताया कि हिमस्‍खलन के कारण काफी नुकसान हुआ है। बिजली को वापस सामान्य रूप में बहाल करने में कुछ समय लगेगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: सार्वजनिक विश्वविद्यालय में ‘समत्वम्’ कार्यक्रम में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर जोर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित