
अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खान खान ने मॉब लिंचिंग पर फिर विवादित बयान दिया है। आजम ने कहा कि पाकिस्तान न जाने की सजा देश के मुसलमान भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश को अपना वतन माना और अब हम इसकी सजा भुगत रहे हैं।
हालांकि आजम खान की मुश्किलें आजकल बहुत बढ़ी हुई हैं। आजम खान के ऊपर दो दर्जन से ज्यादा जमीन हथियाने के मामले दर्ज हो चुके हैं। रामपुर में जो जलवा किसी दौर में आजम खान का हुआ करता था। वह खत्म हो गया है। आज आजम अपनी जमानत के लिए दौड़ रहे हैं।
लेकिन किसी दौर में उनकी भैंसों को खोजने के लिए यूपी पुलिस रात दिन एक किए हुए थे। लिहाजा आज आजम का दर्द रामपुर के बहाने मॉब लिंचिंग पर उतरा। आजम खान ने कहा कि महात्मा गांधी की अपील पर मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए थे। उन्होंने कहा कि इस देश में रह रहे बाकी मुसलमान भी बंटवारा चाहते तो देश की यह शक्ल न होती।
आजम ने कहा कि आज मुसलमान देश के बंटवारे के वक्त पाकिस्तान न जाने की सजा भुगत रहा है। अगर उस वक्त पाकिस्तान चले गए होते तो आज मुसलमानों को ये सजा न मिलती। अब मुसलमान यहां रह रहे हैं तो सजा भी भुगतेंगे। रामपुर के सांसद ने कहा कि हमारे पूरखों ने इस मुल्क को अपना वतन माना, लेकिन इसकी सजा वर्तमान पीढ़ी भुगत रही है।
गौरतलब है कि रामपुर में आजम को भू-माफिया घोषित किया गया है। उन पर जौहर विश्वविद्यालय निर्माण के लिए कोसी नदी के किनारे किसानों की जमीन कब्जाने का आरोप लगा है और इसके लिए उन पर करीब दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं।
जमीन कब्जाने और हथियाने के आरोप में आजम खान और उनके खास आलेहसन कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। यूपी की योगी सरकार ने भी उत्तर प्रदेश के सरकार एंटी भू माफिया पोर्टल पर आजम खान का नाम दर्ज कराया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।