उपचुनाव जीतते ही बढ़ गई हैं आजम खान की पत्नी की मुश्किलें

Published : Nov 22, 2019, 10:27 AM IST
उपचुनाव जीतते ही बढ़ गई हैं आजम खान की पत्नी की मुश्किलें

सार

जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी के आदेश के बाद रामपुर में विधायक, तंजीम फातिम, उसके पति सांसद आजम खान और उनके बेटे विधायक अब्दुल्लाह आजम खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि आजम खान और उनके परिवार पर ये कोई पहला मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इससे पहले भी रामपुर में आजम  खान और उनके परिवार पर 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

रामपुर। रामपुर में हाल ही में हुए उपचुनाव में मिली जीत के बाद आजम खान की पत्नी और विधायक तंजीन फातिमा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तंजीम फातिमा पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। इस धोखाधड़ी में आजम खान के पूरे परिवार के लोगों के शामिल होने का आरोप है। रामपुर में जिलाधिकारी के आदेश पर आजम खान और उनकी पत्नी समेत सभी लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी के आदेश के बाद रामपुर में विधायक, तंजीम फातिम, उसके पति सांसद आजम खान और उनके बेटे विधायक अब्दुल्लाह आजम खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि आजम खान और उनके परिवार पर ये कोई पहला मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इससे पहले भी रामपुर में आजम  खान और उनके परिवार पर 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आजम खान पर सरकारी जमीन पर कब्जा, बिजली चोरी के भी मुकदमे  दर्ज हैं। यही नहीं रामपुर में तो आजम खान भूमाफिया घोषित किए जा चुके हैं। फिलहाल आजम खान को कई मामलों में अभी तक जमानत भी नहीं मिली है। जिसके बाद आजम और उनके परिवार के सदस्यों को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

 जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान , उनकी पत्नी और विधायक डॉक्टर तंजीम फातमा और बेटे एवं स्वार विधायक अब्दुल्लाह आजम के खिलाफ धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  रामपुर के जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज किया है। इस रिपोर्ट में जिला सहकारी विकास संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं आजम खान के करीबी मास्टर जफर भी नामजद किए गए हैं। गौरतलब हैं कि रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय को लेकर अवैध कब्‍जे के लिए आजम खान पर पहले से ही कई मामले दर्ज हो चुके हैं। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान