पाकिस्तान की सीमा हैदर जैसा केस! बांग्लादेश की सोनिया अख्तर बच्चे के साथ पहुंची Noida 

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Aug 21, 2023, 11:30 PM ISTUpdated : Aug 21, 2023, 11:32 PM IST
पाकिस्तान की सीमा हैदर जैसा केस! बांग्लादेश की सोनिया अख्तर बच्चे के साथ पहुंची Noida 

सार

सचिन के प्यार में सीमा हैदर (Seema Haider) पाकिस्तान से नोएडा तक आई थी। वैसा ही एक और मामला सामने आया है। अब बांग्लादेश की एक महिला सोनिया अख्तर अपने 1 साल के बच्चे के साथ नोएडा पहुंची है।

नोएडा। सचिन के प्यार में सीमा हैदर (Seema Haider) पाकिस्तान से नोएडा तक आई थी। वैसा ही एक और मामला सामने आया है। अब बांग्लादेश की एक महिला सोनिया अख्तर अपने 1 साल के बच्चे के साथ नोएडा पहुंची है और एक युवक पर 3 साल पहले शादी करने का आरोप लगाया है। युवक अब उसे साथ रखने से इंकार कर रहा है। 

युवक पर तीन साल पहले शादी का आरोप

जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश की रहने वाली महिला का कहना है कि 14 अप्रैल 2021 को नोएडा निवासी सौरभ कांत तिवारी ने उसके साथ बांग्लादेश में शादी की और फिर उसको छोड़ कर भारत वापस आ गया, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था। ​महिला ने यह भी कहा है कि युवक जनवरी 2017 से दिसम्बर 2021 तक बांग्लादेश के ढाका में एक कम्पनी में नौकरी कर रहा था। महिला ने पुलिस को अपने और बेटे के वीजा और अन्य कागजात दिखाए हैं।

पुलिस ने लिया कस्टडी में

फिलहाल पुलिस ने बांग्लादेश से आई महिला और बच्चे को कस्टडी में ले लिया है। बांग्लादेशी महिला, युवक के साथ रहना चाहती है। उसने युवक पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है और नोएडा पुलिस से इंसाफ की मांग की है। पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है।

महिला का आरोप-मुस्लिम रीति-रिवाज से की शादी

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि सौरभ ने उससे बांग्लादेश में मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी, मुस्लिम धर्म भी अपनाया था। ​जब वह प्रेग्नेंट हुई तो सौरभ जरुरी काम निपटाने के बहाने इंडिया आया और फिर वापस बांग्लादेश नहीं गया। युवक ने वह सारे मोबाइल नम्बर भी बंद कर दिएं। जिसके जरिए युवक से सम्पर्क होता था। सीमा हैदर का मामला देखकर सोनिया अख्तर की हिम्मत बढ़ी और उसने इंडिया आने का फैसला लिया।

युवक के साथ रहना चाहती है महिला

बहरहाल, महिला के नोएडा पहुंचने पर पुलिस उसे डिटेन कर डिटेंशन सेंटर में रखा है। पुलिस की महिला सेल एक्टिव हुई और युवक और महिला के बीच समझौता भी कराने का प्रयास किया। महिला का कहना है कि उसे युवक के साथ रहना है। चाहे वह उसे यहीं पर रखे, या उसके साथ बांग्लादेश चले। सीमा हैदर के बाद आए इस नये केस से नोएडा पुलिस एक बार फिर पशोपेश में पड़ गई है।

ये भी पढें-एक शख्स पर छलांग लगाते हुए शेर का ये वीडियो खड़े कर देगा रोंगटे...अंत देखकर आंखों में आ जाएंगे आंसू...

PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ