माई नेशन वेब टीम। शेर को जंगल का सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है। ऐसे में यदि कोई आपसे कहे कि शेर ने एक शख्स के ऊपर छलांग लगाई और शख्स भी हंसते हुए उसका स्वागत कर रहा है, तो शायद ही आप इस पर विश्वास करें। ऐसा ही एक वीडियो (Wildlife Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के हो रहे हैं। वीडियो में शेर (Lions Hugging man) एक शख्स पर प्यार लुटाता हुआ दिख रहा है, ये वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे। यह वीडियो मानव—पशु के बीच अनोखे प्रेम को दर्शा रहा है और खूंखार जंगली जानवर के दिल में प्यार और संवेदना का भाव दिखा रहा है। 

एक बच्चे की तरह शख्स की गोद में जाने को छलांग लगाता है शेर

वीडियो में एक शख्स पर शेर छलांग लगाता हुआ दिख रहा है और शख्स भी शेर को आलिंगन में लेने के लिए अपने दोनों हाथ बढ़ा रहा है। शेर छलांग लगाते हुए शख्स के शरीर पर चढ़ जाता है, जैसे-कोई छोटा बच्चा अपने पैरेंट्स को देखकर उनकी गोद में जाने के लिए बेचैन हो उठता है। ठीक उसी तरह शेर भी शख्स के गोद में आने की कोशिश करता है। पर शेर के ज्यादा भार की वजह से शख्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह शेर के साथ जमीन पर लोट पोट करने लगता है। 

 

 

चंद सेकंड के वीडियो पर 94 हजार से ज्यादा लाइक

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो नेटिजेंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान सा ला दिया है। वीडियो के दृश्य देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मनमोहक और दिल को छू लेने वाला यह वीडियो देखकर आप भी पल भर के लिए भावुक हो जाएंगे। इंस्टाग्राम पर african_animal हैंडल से पोस्ट इस चंद सेकंड के वीडियो को अब तक 94 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। सैकड़ों लोग कमेंट कर चुके हैं। आप एक बार यह वीडियो देखेंगे तो फिर दोबारा यह वीडियो आपको प्लेबैक करने के लिए मजबूर कर देगा। 

वीडियो देखने वालों के खड़े हो रहे रोंगटे

वीडियो में दिख रहे शख्स और शेर के बीच अप्रत्याशित संबंध दिख रहे हैं। यह वीडियो उन मापदंडों को खारिज कर रहा है, जो खूंखार जंगली जानवर और मानव के बीच संबंधों की सीमाओं के लिए तय किया गया है। वैसे भी शेर शक्ति और अनुग्रह का प्रतीक माना जाता है। वह जब उत्साह के साथ शख्स की तरफ दौड़ लगाता है, तो उस समय वीडियो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पर अंतिम दृश्य स्नेह की एक अनोखी झांकी पेश करता है। 

यूजर दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन
 
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अनोखी हैं। एक यूजर कहते हैं कि हे भगवान, वह बिल्कुल एक इंसानी बच्चे की तरह आपकी गोद में बैठने वाला है। एक यूजर कहते हैं कि वाह मुझे प्यार पसंद है, जो आप इन बड़ी बिल्लियों को दे सकते हैं। तमाम यूजर शेर को गले लगाने वाले शख्स को बहादुर कह रहे हैं।

ये भी पढें-दिलचस्प है 'सेकंड वाइफ होटल' के नामकरण की वजह, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है ये रेस्तरां...