बैंक अवकाश 10 से 30 अप्रैल 2024 तक: किन राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखे पूरी सूची

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Apr 10, 2024, 12:55 PM IST
बैंक अवकाश 10 से 30 अप्रैल 2024 तक: किन राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखे पूरी सूची

सार

इस बार 11 अप्रैल वृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से ईद पर सभी बैंकें बंद रहेंगी। हालांकि गुरूवार बैंकों का कार्यदिवस होता है। ईद की वजह से छुट्टी पड़ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी छुट्टी कैलेंडर के अनुसार 11 से लेकर 30 अप्रैल तक देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे।

नई दिल्ली। इस बार 11 अप्रैल वृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से ईद पर सभी बैंकें बंद रहेंगी। हालांकि गुरूवार बैंकों का कार्यदिवस होता है। ईद की वजह से छुट्टी पड़ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी छुट्टी कैलेंडर के अनुसार 11 से लेकर 30 अप्रैल तक देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसमें रविवार, सेकेंड और फोर्थ सैटरडे और अन्य छुट्टियां शामिल हैं। 

क्षेत्रीय त्यौहारों के आधार पर रहेंगी बैंकों में छुट्टियां
देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में क्षेत्रीय त्योहारों के विविध उत्सव मनाए जाते हैं।  विशिष्ट बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। इस बीच इन छुट्टियों के दौरान सभी डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी। इसमें ऑनलाइन मनी ट्रांसफर, माइक्रोफाइनेंस लैप्स और व्हाट्सएप बैंकिंग जैसे विकल्प शामिल हैं, जो यह गारंटी देते हैं कि ग्राहक अपने घर से अपनी बैंकिंग आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से और सुरक्षित रूप से संभाल सकते हैं।

अप्रैल 2024 में बैंक अवकाश-पूर्ण राज्य-वार सूची

  • 10 अप्रैल (बुधवार): रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) केवल केरल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 अप्रैल (गुरूवार):  ईद पर त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आसाम, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक बंद। 
  • 13 अप्रैल (शनिवार):  बोहाग बिहू/चेइराओबा/बैसाखी/बीजू महोत्सव के उपलक्ष्य में त्रिपुरा, असम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।
  • 14 अप्रैल: रविवार
  • 15 अप्रैल (सोमवार): बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस, असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
  • 17 अप्रैल (बुधवार): श्री राम नवमी, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा ,चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।
  • 20 अप्रैल (गरिया पूजा): त्रिपुरा में बैंक बंद हैं।
  • 21 अप्रैल: रविवार
  • 27 अप्रैल: चौथा शनिवार
  • 28 अप्रैल: रविवार
  • इसके अलावा लोकसभा आम चुनाव 2024 में 19 अप्रैल को पहले और 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए मतदान के लए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 


ये भी पढ़ें...
जूनियर Wife की तत्काल भर्ती, वेतन गाेपनीय-साफ्टवेयर इंजीनियर के लिंक्डइन पोस्ट पोस्ट ने चौकाया

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश