आज रहेंगे बैंक बंद, कर्मचारी संगठनों ने किया है भारत बंद का ऐलान

Published : Jan 08, 2020, 07:22 AM IST
आज रहेंगे बैंक बंद, कर्मचारी संगठनों ने किया है भारत बंद का ऐलान

सार

केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देशभर के कर्मचारी संगठन आज हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल में सरकार सेक्टोरल इंडिपेंडेंट फेडरेशन और असोसिएशन्स ने भी समर्थन दिया है। वहीं कई छात्र संगठनों ने भी समर्थन दिया है। वहीं इस हड़ताल में शिक्षा संस्थानों के संगठन भी शामिल हो रहे हैं।

नई  दिल्ली। अगर आप आज बैंक जाने की सोच रहे हैं। तो अपने काम को गुरुवार के लिए टाल दें। क्योंकि आज सरकारी बैंकों में हड़ताल है और इसके कारण बंद हैं। देश के दस कर्मचारी संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। जिसके काराण बैंक तो बंद रहेंगे ही साथ ही एटीएम भी प्रभावित हो सकते हैं। इस हड़ताल को कई छात्र संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।

केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देशभर के कर्मचारी संगठन आज हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल में सरकार सेक्टोरल इंडिपेंडेंट फेडरेशन और असोसिएशन्स ने भी समर्थन दिया है। वहीं कई छात्र संगठनों ने भी समर्थन दिया है। वहीं इस हड़ताल में शिक्षा संस्थानों के संगठन भी शामिल हो रहे हैं। ये संगठन फीस बढ़ोतरी और शिक्षा के व्यवसायिककरण के विरोध में इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। वहीं बैंकों के छह संगठन इसमें हिस्सा ले रहे हैं। जिसके कारण बैंक आज बंद हैं।

माना जा रहा है कि इस हड़ताल का असर एटीएम पर भी पड़ेगा। क्योंकि हड़ताल के कारण बैंकों के कामकाज पर असर होगा। जिसके कारण नगदी वितरण में दिक्कतें आएंगी। क्योंकि एटीएम में पैसा डालने के लिए बैंकों के जरिए भी पैसा जा ता है। लिहाजा माना जा रहा है कि एटीएम में नगदी की किल्लत से जनता को हो सकती है और इस समस्या से जनता को शुक्रवार को भी जूझना पड़ सकता है। हालांकि जो लोग नेटबैंकिग का प्रयोग करते हैं उन्हें इस हड़ताल के कारण किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन नगदी निकालने में सभी को दिक्कत रोही।

बैंकों में होने वाली हड़ताल के बारे में बैंक प्रबंधन स्टॉक मार्केट को जानकारी दे चुके हैं। ताकि निवेशकों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। असल में बैंकों के कर्मचारी संगठन बैंकों मर्जर के खिलाफ लगातार विरोध कर रहे हैं। लेकिन अभी तक केन्द्र सरकार ने इस मामले में किसी भी तरह से राहत देने से इंकार किया है। माना जा रहा है कि देशभर में हो रही हड़ताल में करीब 25 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान