बारातियों को परोसे गए मटन में नहीं थी हड्डी, दूल्हे के घर वालों ने रद्द कर दी शादी

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Dec 26, 2023, 10:43 AM IST
बारातियों को परोसे गए मटन में नहीं थी हड्डी, दूल्हे के घर वालों ने रद्द कर दी शादी

सार

दुल्हा पक्ष के लोगों का कहना था कि बारातियों को मटन में बोन मैरो नहीं मिला। यह बारातियों का इंसल्ट है। दुल्हन पक्ष बार बार इस बात की दुहाई देता रहा कि उन्हें इस बात का पता नहीं था कि मटन में बोन मैरो पीस नहीं है। पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने उनकी एक बात नहीं सुनी और शादी रद्द कर दी।

हैदराबाद। तेलंगाना में एक शादी में फिल्मी स्टाइल में जमकर बवाल हुआ। बारातियों के स्वागत में दुल्हन के घर वालों ने नानवेज खाने का अरेंजमेंट किया था। पर परोसे गए मटन में बोन मैरो पीस (हड्डी समेत मटन पीस जिसे चूसा जा सके) नहीं थी। बारातियों को यह बात इतनी बुरी लगी कि बवाल हो गया। दूल्हे के घर वालों ने शादी रद्द कर दी।

'बालागम' मूवी जैसी कहानी

शादी में मचे बवाल की यह कहानी हाल ही में तेलुगू में रिलीज मूवी 'बालागम' जैसी है। मूवी में भी बारातियों को बोन मैरो पीस सर्व नहीं की गई थी। जिसकी वजह से दुल्हन के छोटे भाई और दूल्हे के बीच विवाद हो जाता है। नतीजतन, शादी रद्द हो जाती है। 

बारातियों को मटन में नहीं मिला बोन मैरो पीस

दरअसल, जगतियाल जिले के लड़के की शादी निजामाबाद जिले की लड़की से तय हुई थी। हालिया दुल्हन के घर पर ही दोनों की सगाई हुई थी। दोनो पक्ष शानदार तरीके से शादी कराने को राजी थे। दुल्हन के घर वालों ने बारातियों के आवभगत के लिए नानवेज का अरेंजमेंट किया था। सबको भोजन में मटन सर्व किया गया। पर उसमें बोन मैरो पीस नहीं मिला तो बाराती नाराज हो गए।

बातचीत से शुरु हुआ विवाद थाने तक पहुंचा

यही बात दूल्हे के घर वालों तक पहुंची तो विवाद बढ़ गया। दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन के परिवार वालों से इसकी शिकायत की। कहासुनी से शुरु हुई बात झगड़े में तब्दील हो गई। मामला इतना बिगड़ा कि थाने तक जा पहुंचा। पुलिस के समझाने के बाद भी लड़के के परिवार वाले कुछ भी समझने को तैयार नहीं थे।

यह घटना देख पुलिस भी रह गई सन्न

दुल्हा पक्ष के लोगों का कहना था कि बारातियों को मटन में बोन मैरो नहीं मिला। यह बारातियों का इंसल्ट है। दुल्हन पक्ष बार बार इस बात की दुहाई देता रहा कि उन्हें इस बात का पता नहीं था कि मटन में बोन मैरो पीस नहीं है। पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने उनकी एक बात नहीं सुनी और शादी रद्द कर दी। बारात बिना दुल्हन के घर वापस गई। यह देखकर पुलिस भी सन्न रह गई।

ये भी पढें-दिन में इंफोसिस में ऑफिस बॉय-रात में पढ़ाई कर सीखा हुनर, अब लाखो रुपये महीने की कमाई, पीएम मोदी की त... 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स