सींखचों के पीछे भिजवा देगा ये गैरकानूनी टशन

Published : Aug 14, 2019, 07:37 PM ISTUpdated : Aug 14, 2019, 07:41 PM IST
सींखचों के पीछे भिजवा देगा ये गैरकानूनी टशन

सार

बागपत में एक युवक ने भारी मात्रा में अवैध असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालकर सनसनी फैला दी है। फोटो में उसके पास हैंड ग्रेनेड जैसा प्रतिबंधित विस्फोटक भी दिखाई दे रहा है।   

बागपत:  एक तरफ जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में दुरुस्त करने में जुटी हुई है, जिससे कि परिंदा भी पर नहीं मार सके। वहीं आज सोशल मीडिया पर अचानक से एक युवक के हेड ग्रेनेड हाथ मे लिए फोटो वायरल होने के बाद बागपत पुलिस के अधिकारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

तस्वीरों में इस युवक के पास  भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस दिख रहे हैं। इसके साथ भी युवक की फोटो वायरल हुई है। 

फोटो वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारियों के आदेशों के बाद कोतवाली बागपत पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। अवैध हथियारों के साथ फोटो में दिख रहा युवक कोतवाली बागपत क्षेत्र के बागु गांव का रहने वाला बताया जा रहा है जिसका नाम रामवीर उर्फ मोनू जाट है। 

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। लेकिन प्रश्न यह उठता है कि आखिर इस आदमी के पास इतने हथियार आए कहां से और वह इतना गोला बारुद जमा करके करना क्या चाहता है?

इस शख्स के पास जितना मात्रा में और कारतूस और हथियार दिख रहे हैं उतने में बड़े आराम से कई लोगों का मुकाबला किया जा सकता है। इसमें प्रतिबंधित बोर के हथियारों से लेकर भीड़ को काबू में करने वाले कारतूस भी हैं। इतने हथियारों के साथ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को आसानी से भेदा जा सकता है। 

पहली तस्वीर में देसी हथियार दिखाई दे रहे हैं। लेकिन दूसरी तस्वीर में बड़ी रायफलें भी हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल