बड़ी खबर : सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में किया 9 आतंकियों का सफाया, बौखलाया पाकिस्तान

Published : Jun 08, 2020, 09:27 AM ISTUpdated : Jun 08, 2020, 06:36 PM IST
बड़ी खबर : सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में किया 9 आतंकियों का सफाया, बौखलाया पाकिस्तान

सार

 सुरक्षा बलों ने लगातार 24 घंटे में नौ आतंकियों को मार गिराया है। जिसे बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे पाकिस्तान में बैठ आतंकी गुटों को बड़ा झटका लगा है। 

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। घाटी में सुरक्षाबलों ने चार और आतंकियों को ढेर कर दिया है। रविवार को ही सुरक्षा बलों पांच आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षा बलों ने लगातार 24 घंटे में नौ आतंकियों को मार गिराया है। जिसे बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे पाकिस्तान में बैठ आतंकी गुटों को बड़ा झटका लगा है। 


 
जानकारी के मुताबिक राज्य के शोपियां जिले में सोमवार की सुबह सुबह सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली है। घाटी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षा बलों चार आतंकियों को मार गिराया है। इसे सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता माना जा रहा है। मौके पर आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार भी मिला है। सुरक्षा बलों ने राज्य में पिछले 24 घंटे में नौ आतंकियों को मार गिराया है। ये सभी आतंकी शोपियां जिले मारे में गए हैं। जिससे जिले में आतंकवाद का खात्म हो गया है।

इससे पहले सुरक्षा बलों ने 'दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले रविवार को ही हिजबुल मुजाहिद्दीन के शीर्ष कमांडर समेत पांच आतंकियों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया था। उधर रविवार को ही लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कहा था कि राज्य में हिंसा की हालिया घटनाओं के बाद आतंकवादियों में हताशा देखी जा रही है।

उन्हें घाटी के लोगों का समर्थन नहीं मिल रहा है और अब वह आम लोगों को हिंसा का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के स्थानीय युवा अब आतंकी गुटों में कम भर्ती हो रहे हैं और हाल में जो आतंकी घाटी में मारे गए हैं। उसमें से ज्यादातर पाकिस्तान के हैं। जो इस बात का संकेत हैं कि राज्य में युवा अपना  बेहतर भविष्य चाहते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश