बिग ने भेजा प्लेन से प्रवासियों को तो राजनैतिक करने में उतर आई टीम प्रियंका

Published : Jun 12, 2020, 08:35 AM IST
बिग ने भेजा प्लेन से प्रवासियों को तो राजनैतिक करने में उतर आई टीम प्रियंका

सार

अमिताभ बच्चन ने कोरोना महामारी के संकट में मुंबई में फंसे गरीबों और प्रवासियों को विशेष विमानों के जरिए उत्तर प्रदेश भेजा। बिग बी ने छह प्लेन के जरिए उत्तर प्रदेश के 15 सौ से ज्यादा प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचा। ये प्रवासी आज प्रदेश के जिलों में पहुंच गए हैं। बिग ने इन प्लेनों का किराया देकर  प्रवासियों की आर्थिक मदद की। 

लखनऊ। फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश मूल के 15 सौ से ज्यााद प्रवासियों को उत्तर प्रदेश उनके घर प्लेन से भेजने के बाद उनकी वाही वाही हो रही है।  लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  वाड्रा  की  टीम को बिग बी को राजनीति का अखाड़ा बना दिया। कांग्रेस ने बिग बी के जरिए भाजपा सरकार पर सवाल उठाते तो भाजपा ने तुरंत कांग्रेस को राजनीति न करने की नसीहत दे  दी।

अमिताभ बच्चन ने कोरोना महामारी के संकट में मुंबई में फंसे गरीबों और प्रवासियों को विशेष विमानों के जरिए उत्तर प्रदेश भेजा। बिग बी ने छह प्लेन के जरिए उत्तर प्रदेश के 15 सौ से ज्यादा प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचा। ये प्रवासी आज प्रदेश के जिलों में पहुंच गए हैं। बिग ने इन प्लेनों का किराया देकर  प्रवासियों की आर्थिक मदद की।  लेकिन कभी खुद कांग्रेस के टिकट पर प्रयागराज से सांसद बनने वाले अमिताभ बच्चन कांग्रेस की राजनीति का शिकार हो गए हैं।  कांग्रेस अब बिग बी के जरिए  भारत सरकार पर आरोप लगा रही है।  यूपी प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की टीम बिग बी के जरिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस का कहना है कि योगी सरकार को जो काम करना चाहिए था वह अमिताभ बच्चन ने किया है।

चौतीस साल से राजनीति से दूर हैं बिग बी

अमिताभ  बच्चन फिलहाल 34 साल से राजनीति से दूर हैं। कभी देश के पूर्व  प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी माने  जाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपनी राजनीति  की पारी कांग्रेस से ही शुरू की और कांग्रेस में ही खत्म की। राजनीति से तौबा करने के बाद वह किसी भी दल से नहीं जुड़े। हालांकि उनकी पत्नी जया बच्चन समाजवादी पार्टी की राज्यसभा की सांसद हैं। लेकिन बिग बी किसी भी राजनैतिक दल के साथ नहीं हैं। वहीं प्रवासियों की मदद करने को आगे आए अमिताभ बच्चन सियासी दलों के लिए एक मुद्दा जरूर बन  गए हैं।

यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता बाबा अभय अवस्थी ने बिग बी के जरिए योगी की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार प्रवासियों को लाने में नाकाम साबित हुईं। वहीं भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्विटर के जरिये बिग बी की तारीफ की और कांग्रेस को याद दिलाया कि महाराष्ट्र में भाजपा नहीं कांग्रेस की सरकार है  और महाराष्ट्र सरकार को प्रवासियों को यूपी में भेजना चाहिए था। वहीं  प्रयागराज की मेयर और भाजपा नेता अभिलाषा गुप्ता ने भी  अमिताभ  बच्चन को सुपर हीरो बताया और प्रवासियों को भेजने के लिए उनकी तारीफ की।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान