mynation_hindi

Bihar News: पत्नी का अंतिम संस्कार करने जा रहे पति की भी उठी अर्थी... एक ही घर में 4 मौत से कोहराम

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Apr 05, 2024, 01:15 PM IST
Bihar News: पत्नी का अंतिम संस्कार करने जा रहे पति की भी उठी अर्थी... एक ही घर में 4 मौत से कोहराम

सार

बिहार के भोजपुर जिलांतर्गत धनगाई थाना क्षेत्र के ओरैया टोला के समीप ट्रक का टक्कर से शव वाहन में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें सबसे दुखद पहलू यह रहा कि पत्नी का अंतिम संस्कार करने के लिए घर परिवार के लोगों के साथ जा रहा व्यक्ति खुद मौत के मुंह में समा गया।

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिलांतर्गत धनगाई थाना क्षेत्र के ओरैया टोला के समीप ट्रक का टक्कर से शव वाहन में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें सबसे दुखद पहलू यह रहा कि पत्नी का अंतिम संस्कार करने के लिए घर परिवार के लोगों के साथ जा रहा व्यक्ति खुद मौत के मुंह में समा गया। जिस वक्त लाशें निकाली जा रहीं थी, उस वक्त उसी वाहन में महिला का शव सवारी वाहन के ऊपर बंधा हुआ था। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हे पटना के लिए रेफर किया गया है।

हार्ट अटैक से हुई थी महिला की मौत
चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के रहने वाले रामलाल सिंह की 54 वर्षीया पत्नी गुंजा देवी की गुरूवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। गुंजा का अंतिम संस्कार करने के लिए घर परिवार के लोग सवारी गाड़ी से बक्सर जा रहे थे। भोजपुर जिले के औरैया टोल नाक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक वाले ने टक्कर मार दी। जिससे शव वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में गुंजा देवी के पति रामलाल सिंह (59)  पुत्र मुसाफिर सिह, कमलेश सिंह (42) पुत्र विंधेश्वरी सिंह और कृष्णा सिंह (39) पुत्र स्वर्गीय बब्बन सिंह की मौत हो गई। 

मृत दंपत्ति के बेटै समेत 6 घायल, हालत गंभीर
इस हादसे में रामलाल और गुंजा सिंह का बेटा पवन सिंह, दयानंद सिंह (60) पुत्र वृंदानंद सिंह , वीर बहादुर सिंह (50) पुत्र बिहारी सिंह, धर्मनाथ सिंह (55) पुत्र गणपत सिंह, मदन सिंह (35) पुत्र राजेंद्र सिंह समेत 6 लोग घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से दयानंद व अन्य हालत गंभीर बताते हुए पटना के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास की लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें...
Rajasthan News: छात्रा को स्कूल प्रशासन ने 12वीं बोर्ड का एग्जाम देने से रोका, कहा महौल खराब होगा, जाने वजह

PREV

Latest Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
गर्भवती होते हुए भी क्रैक किया UPSC! पद्मिनी सेहरावत के UPSC सफर की कहानी जो आपको भी करेगी प्रेरित