Bihar News: युवती ने अपनी शादी से एक हफ्ते पहले अपने 'बेरोजगार' प्रेमी से कर लिया विवाह, फिर...पुलिस भी हारी

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 05, 2024, 09:26 AM IST
Bihar News: युवती ने अपनी शादी से एक हफ्ते पहले अपने 'बेरोजगार' प्रेमी से कर लिया विवाह, फिर...पुलिस भी हारी

सार

बिहार के जमुई जिले की एक युवती ने अपनी अरेंज मैरिज से एक हफ्ते पहले 'बेरोजगार' प्रेमी से शादी कर ली। जो चर्चा का विषय बनी हुई है। युवती ने जिससे शादी की, उसके साथ उसका पांच साल से अफेयर चल रहा था।   


जमुई। बिहार के जमुई जनपद अंतर्गत तेतरिया गांव की एक महिला ने घरवालों की तरफ से तय की गई शादी से इतर एक हफ्ते अपने पांच साल पुराने प्रेमी को जीवनसाथी बना लिया। अब माता पिता ने जहां शादी तय की थी, उस लड़के से पहले दूसरे लड़के से विवाह करने वाली लड़की के इस कदम को लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

घरवालों के निर्णय को दरकिनार कर प्रेमी से मंदिर में कर ली शादी
जमुई जिले के तेतरिया की रहने वाली लड़की वर्षा कुमारी ने एक नौकरीपेशा व्यक्ति से शादी करने की अपने परिवार की इच्छा को खारिज कर दिया। उसने बेरोजगार प्रेमी उमेश यादव के साथ शादी कर अपने नए सफर की शुरूआत कर दी। वर्षा के परिवार को उमेश के साथ उसके रिश्ते के बारे में पता था, लेकिन परिवार उमेश के साथ वर्षा की शादी के लिए इसलिए राजी नही था क्योकि उमेश बेरोजगार है।

11 मार्च को मुंगेर से आनी थी वर्षा की बारात
वर्षा के परिवार ने उसकी शादी मुंगेर जिले के एक व्यक्ति से तय कर दी थी। 11 मार्च को बारात आने वाली थी। वर्षा ने शादी से सात दिन पहले ही अपने पांच साल पुराने प्रेमी उमेश यादव के साथ एक मंदिर में शादी कर ली और अपने ससुराल चली गई।

पता चलने पर पुलिस लेकर बेटी की ससुराल पहुंचे घरवाले
जानाकरी होने पर परिवार के लोग पुलिस लेकर वर्षा की ससुराल पहुंचे। पुलिस वर्षा और उमेश को थाने चलने को कहा लेकिन कपल ने मना कर दिया। दोनों ने कहा कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से विवाह कर सकते हैं। पुलिस ने दोनों को अलग करने की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाई। पुलिस की वजह से कपल एक दूसरे से चिपका हुआ था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर रखा था और वह दोनों अलग होने को तैयार नहीं थे। इस बीच जमकर हंगामा हुआ।

ग्रामीणों के समझाने पर थाने गया दंपति 
ग्रामीणों ने उमेश और वर्षा को समझाया तब जाकर दोनों थाने जाने को तैयार हुए। थाने में भी दोनों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों एक दूसरे का साथ छोड़ने को तैयार नही हुए। अंतत: पुलिस ने दंपति से लिखित आवेदन लिया और उन्हें वापस उमेश यादव के घर भेज दिया। उमेश के परिजन उन्हें घर ले जाने आये थे। वर्षा के घरवालों को जब यह यकीन हो गया कि उनकी बेटी नहीं मानने वाली है तो वह बिना किसी को कुछ बताए ही गायब हो गए। उमेश अपने घरवालों के साथ अपनी  पत्नी वर्षा को लेकर चला गया।

ये भी पढ़ें....

MP News: 20 लाख की रिश्वतखोरी में सीबीआई ने एनचएचआई के 2 अधिकारियों समेत 6 को दबोचा

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान