माउथ फ्रेशनर खाते ही मुंह से निकलने लगा खून! रेस्टॉरेंट में बिगड़ी कई लोगों की हालत

Published : Mar 04, 2024, 06:50 PM ISTUpdated : Mar 04, 2024, 07:40 PM IST
माउथ फ्रेशनर खाते ही मुंह से निकलने लगा खून! रेस्टॉरेंट में बिगड़ी कई लोगों की हालत

सार

गुरुग्राम में एक रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने के बाद पांच लोगों के मुंह से खून आने लगा और सब की हालत बिगड़ गई जिसके बाद पुलिस ने सभी को अस्पताल में एडमिट कराया और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

गुरुग्राम में एक सनसनीख़ेज़ घटना सामने आई जिसमें एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इन लोगों के मुंह से खून आने लगा और जीभ कट गई। लोगों का कहना था की खाने के बाद उनके लिए माउथ फ्रेशनर आया।  इसके बाद उनके साथ यह हादसा हुआ।  फिलहाल सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल गुरुग्राम में अंकित कुमार नाम का एक शख्स अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ खिड़की दौलत सेक्टर 90 के लाफ़ा रेस्टा रेस्टोरेंट में खाने के लिए गए थे खाना खाने के बाद रेस्टोरेंट के स्टाफ ने माउथ फ्रेशनर ला कर दिया जैसे ही उन लोगों ने माउथ फ्रेशनर खाया इन लोगों को उल्टी आने लगी जुबान कट गई और मुंह से खून आने लगा। इस घटना का वीडियो भी सामने आ चुका  है ।

तमाशा देखता रहा रेस्टोरेंट मालिक
अंकित के अनुसार जब उन लोगों की हालत बिगड़ी तो रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ खड़ा होकर तमाशा देखता रहा। अंकित ने आरोप लगाया की उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। इलाज के दौरान डॉक्टर ने बताया कि उन्हें एसिड दिया गया है।  जिसके बाद अंकित ने इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दिया मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया और शिकायत के आधार पर रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ फिर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

 

ये भी पढ़ें 

सिर से खोल दिये 1 मिनट में 77 बोतलों के ढक्कन!यूजर बोले हमारे घर की पार्टीज में भेजो...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान