Bihar News: अब सुपौल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माणाधीन पुल, अब तक...पुलों का अरबों रुपए बहा पानी में

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 22, 2024, 02:35 PM ISTUpdated : Mar 22, 2024, 03:05 PM IST
Bihar News: अब सुपौल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माणाधीन पुल, अब तक...पुलों का अरबों रुपए बहा पानी में

सार

बिहार में सत्ता में चाहे  जिसकी हो, भ्रष्टाचार पर लगाम कभी भी नहीं लगा। इसकी बानगी 22 मार्च को सुपौल के कोशी नदी पर बना 10 किमी. लंबा निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई।

पटना। बिहार में सत्ता में चाहे  जिसकी हो, भ्रष्टाचार पर लगाम कभी भी नहीं लगा। इसकी बानगी 22 मार्च को सुपौल के कोशी नदी पर बना 10 किमी. लंबा निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। जिसमें जनता की गाढ़ी कमाई से अदा किया गया करोड़ों रुपए का टैक्स पानी में बह गया। बिहार राज्य में नवनिर्मित पुल गिरने की छठवीं घटना हैI

 

2 खंभों के बीच का हिस्सा टूटा, 1 मजदूर की मौत, 9 घायल, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
बिहार के सुपौल में 22 मार्च को सुबह करीब 4 बजे एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर जाने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 9 लोग घायल हो गए। घायलों को NHAI की ओर से मधुबनी इलाज के लिए भेजा गया है। सुपौल जिले के बकौर के बीच कोशी नदी पर 10.2 किमी. लंबे पुल का निर्माण हो रहा था। जिसका एक हिस्सा गिर गया।  इस पुल में 171 खंभे हैं। जिसमें खंभा नंबर 153 और 154 के बीच का हिस्सा टूट कर गिर गया।  सड़क निर्माण विभाग संभालने वाले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

खगड़िया में ढह गया था निर्माणाधीन पुल 
4 जून 2023 को खगड़िया के गंगा घाट पर निर्माणाधीन पुल का तीन पाया समेत पूरा सेगमेंट गंगा में बह गया था। जांच में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और पुल की गलत डिजाइन पाई गई थी। जिसकी लागत 1700 करोड़ रुपए थी। सीएम नीतिश कुमार ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। जिसमें डिजाइन तैयार करने वाली फर्म को जिम्मेदार ठहराया गया था।

 

पटना में  बालू की रेत की तरह भरभरा कर गिरा था पुल
खगड़िया हादसे से पहले फरवरी 2023 में पटना में बन रहा एक निर्माणाधीन पुल भी भ्रष्टता की भेंट चढ़ गया था। बिहटा- सरमेरा फोर लेन मार्ग पर रुस्तमंगज गांव में बन रहा एक पुल ढह गया था। इस पुल को बनाने में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा था।

नालंदा में दूसरी बार गिर गया था निर्माणाधीन पुल
18 नवंबर 2022 को बिहार के नालंदा जिले में एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वेना ब्लॉग में बन रहा ये चार लेन का पुल पहले भी एक बार गिर चुका है। जिसके बाद इसका फिर से निर्माण किया जा रहा था। यह पुल दूसरी बार भी गिरा है। 

2 साल पहले सहरसा में भी गिरा था निर्माणाधीन पुल
सहरसा जिले में भी 9 जून 2022 को निर्माणधीन एक पुल 2 वर्ष पहले ढह गया था।  जिसमें 3 मजदूर घायल हो गए थे।.सिमरी बख्तियारपुर  प्रखंड के कुंडुमेर गांव में कोशी तटबंध के पूर्वी हिस्से में बना रहा ये पुल बालू की रेत की तरह भरभरा गया था। 

पूर्णिया में ढलाई के दौरान ही ढह गया था पुल 
पूर्णिया में मई 2023 में एक पुल ढलाई के दौरान धाराशाई हो गया था। यह निर्माणाधीन पुल बायसी प्रखंड के चंद्रगामा पंचायत में सलीम चौक के पास ढहा था। इस पुल का एक पूरा बॉक्स धराशायी हो गया था। जिसमें कई मजदूर घायल हो गए थे। 

ये भी पढ़ें...
Delhi News: CM केजरीवाल ने ED के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली, इस बात का था डर


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल