भाजपा ने सीआर पाटिल को बनाया गुजरात का नया अध्यक्ष, हर महीने जनता ओर विभागों को लिखते हैं 2.5 लाख पत्र

Published : Jul 20, 2020, 07:17 PM IST
भाजपा ने सीआर पाटिल को बनाया गुजरात का नया अध्यक्ष, हर महीने जनता ओर विभागों को लिखते हैं 2.5 लाख पत्र

सार

सीआर पाटिल के बारे में कहा जाता है कि पाटिल के कार्यालय से रोजाना 750 पत्र जनता से जुड़ी शिकायतों के लिए सरकारी विभागों और जनता को भेजे जाते हैं। उनके स्टाफ में करीब 47 लोगों हैं जो चिट्ठी लिखने से लेकर, कलेक्टर, निगम, राज्य और केंद्र से जुड़े मसलों जनता की शिकायतों को दूर करते हैं। 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले लोकसभा सांसद सीआर पाटिल को गुजरात की कमान सौंपी है। राज्य के निवर्तमान अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी का कार्यकाल पिछले साल ही खत्म हो गया था और उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। लिहाजा अब भाजपा ने राज्य में नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी ने गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सांसद सीआर पाटिल प्रदेश संगठन की कमान सौंपी है और उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है। सीआर पाटिल के बारे में कहा जाता है कि पाटिल के कार्यालय से रोजाना 750 पत्र जनता से जुड़ी शिकायतों के लिए सरकारी विभागों और जनता को भेजे जाते हैं। उनके स्टाफ में करीब 47 लोगों हैं जो चिट्ठी लिखने से लेकर, कलेक्टर, निगम, राज्य और केंद्र से जुड़े मसलों जनता की शिकायतों को दूर करते हैं। जानकारी के मुताबिक पाटिल के कार्यालय से हर रोज 750 और महीने में करीब 2.5 लाख पत्र जनता और उनसे जुड़ी शिकायतों के लिए सरकारी विभागों में भेजे जाते हैं। पाटिल टेक्नोलॉजी का बखूबी इस्तेमाल करते हैं और इसके जरिए वह जनता के संपर्क में रहते हैं। वह एकमात्र ऐसे सांसद हैं, जिनका कार्यालय को 2015 में आइएसओ: 2009 का प्रमाणपत्र मिला था।

कांग्रेस के प्रत्याशी को 6.89 लाख मत से हराया

भारतीय जनता पार्टी  के लोकसभा सांसद सीआर पाटिल पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में  गुजरात के नवसारी लोकसभा सीट से बड़े अंतर से जीत हासिल की की थी और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 6.89 लाख वोटों से हराया था। पाटिल की कार्यप्रणाली को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने उन्हें राज्य की कमान सौंपी है।

उपचुनाव हैं अग्निपरीक्षा

राज्य के निवर्तमान अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी का तीन वर्ष का कार्यकाल पिछले साल खत्म हो गया था और तब से पार्टी नए अध्यक्ष की तलाश में थी। कई दौर के मंथन के बाद पार्टी ने गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सांसद सीआर पाटिल को प्रदेश की कमान सौंपी है। वहीं पाटिल की असली परीक्षा राज्य में होने वाले 8 सीटों पर उपचुनाव होंगे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी