भाजपा ने दुष्यंत चौटाला को दिया डबल रिटर्न गिफ्ट, जानें अमित शाह से मिलते ही जेल में बंद पिता कैसे आए बाहर

Published : Oct 26, 2019, 03:29 PM ISTUpdated : Oct 26, 2019, 04:56 PM IST
भाजपा ने दुष्यंत चौटाला को दिया डबल रिटर्न गिफ्ट, जानें अमित शाह से मिलते ही जेल में बंद पिता कैसे आए बाहर

सार

गठबंधन सरकार में शामिल होने वाली जननायक जनता पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला की हरियाणा सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके आवास के साथ ही उनके साथ सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है। जेजेपी ने भाजपा के साथ सरकार बनाने का फैसला किया है। इसके तहत जेजेपी के खाते में उपमुख्यमंत्री और दो कैबिनेट मंत्रियों का पद गया है। माना जा रहा है कि दुष्यंत या उनकी मां नैना चौटाला में से  कोई एक राज्य में उपमुख्यमंत्री हो सकता है। 

नई दिल्ली। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार बनाने के जननायक जनता पार्टी के फैसले के बाद दुष्यंत चौटाला को भाजपा ने रिटर्न गिफ्ट दिया है। सरकार में शामिल होने के फैसले के बाद राज्य सरकार ने दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। वहीं तिहाड़ जेल में बंद उनके पिता अजय चौटाला को एक हफ्ते का फरलो मिल गया है। अब अजय चौटाला अपने बेटे दुष्यंत चौटाला की ताजपोशी में मौजूद रह सकते हैं।

गठबंधन सरकार में शामिल होने वाली जननायक जनता पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला की हरियाणा सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके आवास के साथ ही उनके साथ सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है। जेजेपी ने भाजपा के साथ सरकार बनाने का फैसला किया है। इसके तहत जेजेपी के खाते में उपमुख्यमंत्री और दो कैबिनेट मंत्रियों का पद गया है। माना जा रहा है कि दुष्यंत या उनकी मां नैना चौटाला में से  कोई एक राज्य में उपमुख्यमंत्री हो सकता है।

शुक्रवार रात को ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने दिल्ली स्थिति आवास पर जेजेपी से गठबंधन का ऐलान किया था। हालांकि जेजेपी ने उपमुख्यमंत्री का पद चाहा था। जिसको लेकर भाजपा को कोई दिक्कत नहीं थी। फिलहाल हरियाणा में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली जेजेपी को दस सीटें मिली हैं वहीं भाजपा को 40 सीटें मिली हैं। सबसे बड़े दल होने के बाद भी भाजपा के पास सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं था। वहीं  कांग्रेस ने राज्य में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 31 सीटें जीती हैं।

फिलहाल दुष्यंत चौटाला को सुरक्षा मिलने के बाद अब उनके पिता अजय चौटाला को एक हफ्ते फरलो मिल गया है। अजय चौटाला जेल में बंद हैं।  क्योंकि हरियाणा में इनेलो सरकार  के दौरान  जूनियर  बेसिक ट्रेड टीचर भर्ती  घोटाला हुआ  था। जिसमें राज्य के  पूर्व मुख्यमंत्री और दुष्यंत  चौटाला के दादा और पिता को दस दस  साल  की सजा सुनाई गई थी। हालांकि दुष्यंत  चौटाला ने कल ही अपने  पिता से  जेल में मुलाकात की थी। माना  जा रहा है कि अजय  चौटाला को फरलो मिलना एक तरह से दुष्यंत  के लिए रिटर्न गिफ्ट है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान
सूरत में 3 दिवसीय संस्कृत लघु फिल्म प्रशिक्षण, युवाओं को मिला फिल्ममेकिंग मार्गदर्शन