राहुल झूठे, सबूत हैं तो कोर्ट क्यों नहीं चले जातेः भाजपा

By Team MynationFirst Published Oct 11, 2018, 8:20 PM IST
Highlights

कांग्रेस अध्यक्ष के पीएम पर आरोपों के बाद भाजपा ने विकीलीक्स के खुलासों के हवाले से दावा किया कि राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1970 के दशक में हुए रक्षा सौदे में 'आधिकारिक बिचौलिए' थे। वह भारत को हुई साब-स्कैनिया एयरक्रॉफ्ट की बिक्री में शामिल थे। 

राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है। पार्टी ने विकीलीक्स के खुलासों के हवाले से कहा कि राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1970 के दशक में हुए रक्षा सौदे में 'आधिकारिक बिचौलिए' थे। वह भारत को हुई साब-स्कैनिया एयरक्रॉफ्ट की बिक्री में शामिल थे। 
 
राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद और मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के हवाले पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों का जवाब देते हुए पात्रा ने कहा, 'क्लाउन प्रिंस ने फिर एक प्रेस कांफ्रेंस की है। वह फरेब के आधार पर देश में भ्रांति फैलाकर अपनी राजनीतिक इमारत बनाने की कोशिश कर रहें हैं। कुछ दिन  पहले  एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने राफेल डील को 'गेम चेंजर' सौदा बताया है, वहीं राहुल गांधी इसके विपरीत बोल रहें है। अब देश की जनता तय करे कि वो किस पर विश्वास करेगी, एयर चीफ मार्शल धनोआ पर या राहुल गांधी पर ?" 

एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने राफेल डील को 'game changer' डील बताया है, वही दूसरी ओर राहुल गांधी इसके विपरीत कह रहें है। अब देश की जनता तय करे कि वो किस पर विश्वास करेगी एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ पर या राहुल गांधी पर? : डॉ. pic.twitter.com/XTgrZacCVC

— BJP (@BJP4India)

उन्होंने कहा, 'कुछ लोग कांग्रेस के कहने पर सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका (पीआईएल) लेकर पहुंचे। यहां पीआईएल कोई जनहित याचिका नहीं थी बल्कि पॉलिटिकल इंटरेस्ट लिटिगेशन थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसे सुनने से इनकार कर दिया। पीआईएल में मांग की गई थी कि सुप्रीम कोर्ट एयरक्रॉफ्ट की कीमतों की जांच करे। दूसरी मांग यह थी कि इस सौदे को रद्द किया जाए। सुप्रीम ने कहा कि वह कीमत और तकनीकी पहलू पर कोई विचार नहीं करेगा। इससे साफ है कि अदालत में उनकी हार हुई है।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष को चुनौती देते हुए कहा, "राहुल गांधी दावा करते हैं कि उनके पास राफेल के बारे में बहुत से दस्तावेज हैं तो क्यों नहीं वह सब कागजात लेकर सुप्रीम कोर्ट चले जाते। आप सुबह सीवीसी जाते हैं, दोपहर में सीएजी के पास जाते हैं और फिर प्रेस कांफ्रेंस करते हैं। सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं जाते। क्या राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास नहीं है ?" 

पात्रा ने कहा, 'राहुल गांधी 'झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं।' राहुल  पर देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय गौरव का मखौल उड़ाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा, 'उन्हें किसी भी चीज के बारे में तथ्यात्मक जानकारी नहीं है।'
 
पात्रा ने कहा, 'राहुल का दावा है कि पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद ने उन्हें कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री भ्रष्ट हैं। मैं उन्हें भाजपा की ओर से चुनौती देता हूं कि वह इस दावे को साबित करने के लिए कोई दस्तावेज पेश करके दिखाएं।'

राहुल को 'निर्ल्लज' कहते हुए पात्रा ने कहा, 'हमने भी एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। आपसे गांधी परिवार को बारे में पूछा था। गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा, संजय भंडारी और राफेल के बीच क्या रिश्ता है? उसने वाड्रा के लिए लंदन में 19 करोड़ रुपये का घर क्यों खरीदा।'
 
पात्रा ने कहा, 'कांग्रेस रोज 4-5 मिनट की प्रेस कांफ्रेंस करती है और झूठ बोलती है। पूरा गांधी परिवार भ्रष्ट है। मां-बेटे जमानत पर बाहर हैं। रॉबर्ट वाड्रा पर तो क्या कहा जाए।' 'राहुल कहते हैं कि हमारे पीएम अंबानी के प्रधानमंत्री हैं। जिन 15 उद्योगपतियों के बारे में आप बात करते हैं वो कांग्रेस के शासन में अमीर बने हैं। आपके परिवार की छत्रछाया में बढ़े हैं। क्या आपके पिता राजीव गांधी क्वात्रोच्चि के प्रधानमंत्री थे?'

पात्रा ने कहा, 'हाल ही में एक कहानी चल रही थी कि राजीव गांधी ने स्वीडिश साब-स्कैनिया विगन एयरक्रॉफ्ट सौदे में बिचौलिए की भूमिका निभाई। ये विमान 1970 में भारत को बेचे गए थे। वह इस सौदे में आधिकारिक 'बिचौलिए' थे। आप ‘बिचौलियों’के परिवार से आते हैं। आपके परिवार में 'बिचौलिया' होना काफी महत्वपूर्ण है। आपके परिवार ने 2014 से पहले हुए हर रक्षा सौदे में लाभ पाया।'  

Rahul Gandhi, you come from a family of a middleman, where a middleman-ship is extremely important. You have earned money out of every deal that took place before 2014. You have jeopardized the defence of the country : Dr.

— BJP (@BJP4India)
click me!