BJP ने लॉन्च किया ‘माय फर्स्ट वोट फॉर मोदी’ गाना

Published : Apr 09, 2019, 02:35 PM ISTUpdated : Apr 10, 2019, 01:04 PM IST
BJP ने लॉन्च किया ‘माय फर्स्ट वोट फॉर मोदी’ गाना

सार

लोकसभा चुनाव 2019 आ चुका है और बीजेपी को अपने स्टार प्रचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ही आसरा है। इसलिए पार्टी ने अपना एक गाना सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। 

लोकसभा चुनाव 2019 आ चुका है और बीजेपी को अपने स्टार प्रचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ही आसरा है। इसलिए पार्टी ने अपना एक गाना सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। गाने में भारत के सभी राज्य के लोगों को लिया गया है और वह सभी गाने को गाते हुए नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह सभी लोग अपना पहला वोट पीएम मोदी को देने की अपील कर रहे हैं।   

बीजेपी ट्वारा रिलीज किया गया ये गाना उन लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जो पहली बार वोट देंगे। इस गाने का नाम ‘माय फर्स्ट वोट फॉर मोदी’ रखा गया है। 

यह वीडियो सॉन्ग ट्विटर पर लॉन्च किया गया है, वीडियो की ऑडियो वीडियो क्वालिटी बहुत अच्छी है। जो गाने को काफी आकर्षक बनाती है। गाने में सभी राज्य के युवा गाने की धुन पर नाचते दिखाई दे रहे हैं।

गाने में मोदी सरकार की अब तक की उपलब्धियों को बताया गया है। किसानों से लेकर भारत वीर जवानों तक का जिक्र गाने में किया गया है। साथ ही सरकार द्वारा बैंक में खुलवाए खातों की भी बात की गई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश