कश्मीर में भाजपा नेता आतंकियों के निशाने पर, वसीम बारी समेत भाई और पिता की हत्या

Published : Jul 08, 2020, 10:42 PM ISTUpdated : Jul 08, 2020, 10:43 PM IST
कश्मीर में भाजपा नेता आतंकियों के निशाने पर, वसीम बारी समेत भाई और पिता की हत्या

सार

 जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने बांदीपोरा पुलिस स्टेशन के पास वसीम बारी के दुकान के बाहर फायरिंग की और इसमें बारी और उनके पिता और भाई बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इसके बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने भाजपा के नेताओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। आतंकियों ने बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि आतंकियों ने वसीम के भाई और पिता की भी हत्या कर दी है। हालांकि इस हत्या कांड के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुर कर दिया है।  

जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने बांदीपोरा पुलिस स्टेशन के पास वसीम बारी के दुकान के बाहर फायरिंग की और इसमें बारी और उनके पिता और भाई बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इसके बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

इस घटना के बाद राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि बांदीपोरा जिले में वसीम बारी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष थे। आतंकियों ने वसीम बारी, उसके पिता और भाई को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की और इस घटना में तीनों लोग घायल हो गए थे और इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई है। हालांकि बारी के परिवार की सुरक्षा में आठ सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन जब ये घटना हुई कोई भी सुरक्षाकर्मी बारी के साथ नहीं था।

बौखला गए हैं आतंकी

राज्य में सुरक्षाबल आतंकियो ंको ढेर कर रहे हैं। जिसके बाद आतंकी और उनके आका बौखला गए हैं। लिहाजा वह राज्य के निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। सुरक्षा बलों पिछले महीने जून में बड़ी कामयाबी मिली और सुरक्षा बलों ने ढाई दर्ज से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था और पुलवामा और त्राल में आतंकियों का सफाया कर दिया था। वहीं पाकिस्तान में बैंठे आतंकियों के आका अब आम लोगों को निशाना बनाने के लिए आतंकियों को आदेश दे रहे हैं।

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान