योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री का रिश्तेदार भाजपा नेता यौन शोषण में गिरफ्तार

By Team MyNationFirst Published Sep 22, 2019, 12:13 PM IST
Highlights

असल में जिले की एक महिला ने सेठ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसकी एक मूकबधिर बेटी है। जिसको सरकार मदद दिलाने के लिए सुचित सेठ ने उसका यौन शोषण किया। सेठ ने उसे प्रधानमंत्री योजना के तहत सरकारी मदद दिलाने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं महिला का आरोप है कि सुचित ने उसे कई अन्य लोगों के साथ ही संबंध बनाने क लिए मजबूर किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार को यौन शोषण में गिरफ्तार किया है। हालांकि मंत्री के रिश्तेदार को बचाने के लिए कई लोगों के फोन पुलिस के पास पहुंचे लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

इस मामले में शाहजहांपुर भाजपा नेता सुचित सेठ को गिरफ्तार किया गया है। असल में जिले की एक महिला ने सेठ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसकी एक मूकबधिर बेटी है। जिसको सरकार मदद दिलाने के लिए सुचित सेठ ने उसका यौन शोषण किया।

सेठ ने उसे प्रधानमंत्री योजना के तहत सरकारी मदद दिलाने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं महिला का आरोप है कि सुचित ने उसे कई अन्य लोगों के साथ ही संबंध बनाने क लिए मजबूर किया। यही नहीं उसने उसके पति और उसके बीच रिश्तों को खराब कर दिया था।

महिला का कहना है कि सचित सेठ काफी समय से उसका शोषण कर रहा था लेकिन वह बार बार उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा देता था। लिहाजा इसके बाद महिला पुलिस से मिली और पूरी कहानी बताई। जिसके बाद पुलिस ने सचित सेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जिसके बाद शाहजहांपुर के भाजपा नेता सुचित सेठ को चिनहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तार करने के बाद आरोपित ने पुलिस को अपने रौब ने लेने का प्रयास किया और धमकी दी।

आरोपित का कहना है कि वह प्रदेश सरकार के एक काबीना मंत्री का करीबी है। हालांकि पुलिस को कई रसूखदार लोगों के फोन भी आए लेकिन पुलिस ने किसी तरह की सिफारिश नहीं सुनी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपित सुचित सेठ बूथ अध्यक्ष एवं सदस्य जिला कार्य समिति भाजपा मीडिया संयोजक शाहजहांपुर के पद पर है। 

click me!