भाजपा नेता सहित दो लोगों की दिन दहाड़े हत्या

Published : Sep 04, 2019, 05:36 PM IST
भाजपा नेता सहित दो लोगों की दिन दहाड़े हत्या

सार

कानपुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके साथी की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। यह दोनों मोटरसायकिल पर सवार होकर हत्या के एक केस में तारीख पर कोर्ट जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही गोली मारकर  दोनो की हत्या कर दी गई।   

कानपुर: बुधवार की सुबह बाईक सवार बदमाशो ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके साथी की गोली मार कर हत्याकर दी । हत्या के मामले में दोनो कोर्ट जा रहे थे ।  बाईक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए । दिन दहाड़े डबल मर्डर से पूरे इलाके में हडकंप मच गया । हत्या की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम और आलाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया । पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । 

घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित गिरसी गांव नहर पटरी से होते हुए भाजपा के बूथ अध्यक्ष कपूर सिंह अपने साथी के बच्चा सिंह के साथ बाईक तारीख पर कचहरी जा रहे थे । इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की बाईक सवार दो बदमाशों ने डंडो से कपूर सिंह और बच्चा सिंह पर हमला कर दिया । दोनो नहर के किनारे झाड़ियो में गिर पड़े इसके बाद बदमाशो ने ताबड़ तोड़ गोलिया बरसा दी । दोनो की मौके पर ही मौत हो गई  ।

गोली चलने की अवाज सुनकर जब आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे तो दोनो खून से लथपथ पड़े थे । बड़ी संख्या में ग्रामीणो की भीड़ जमा हो गई । ग्रामीणो ने हत्या की सूचना पुलिस को दी । 

भाजपा के बूथ अध्यक्ष कपूर सिंह और उनके साथी बच्चा सिंह राहा गांव के रहने वाले है । कपूर सिंह और बच्चा सिंह की कानपुर कचहरी में तारीख थी । दोनो एक बाईक से कोर्ट जा रहे थे । दरअसल इन दोनों पर 2011 में हुई एक विजय सिंह नाम के शख्स की हत्या का आरोप था । दोनो ही जमानत पर बाहर चल रहे थे । 

एसएसपी अंनत देव के मुताबिक घाटमपुर के गिरसी गांव के नहर पटरी पर दो शव मिले थे । बच्चा सिंह और कपूर सिंह की दोनो रहा गांव के रहने वाले थे । दोनो मृतक 2011 में हुई विजय सिंह की हत्या में मुल्जिम थे और जमानत पर बाहर थे । 

बुधवार की सुबह दोनो घर से निकलकर बाहर आ रहे थे । पहले सूचना एक्सिडेंट की आ रही थी जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गोली मारे जाने की बात सामने आई। इस मामले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल