बीजेपी यूपी में रूझानों में आगे, लखनऊ सीट पर क्या राजनाथ आगे

Published : May 23, 2019, 09:02 AM IST
बीजेपी यूपी में रूझानों में आगे, लखनऊ सीट पर क्या राजनाथ आगे

सार

लोकसभा चुनाव के चुनाव परिणाम में किसका खाता खुलेगा ये तो देश शाम तक मालूम चलेगा। लेकिन इस सीट पर हालांकि मुकाबला ज्यादा बड़ा नहीं था। लखनऊ से बीजेपी के राजनाथ सिंह और कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम और समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा चुनाव लड़ रही हैं। 

लोकसभा चुनाव के चुनाव परिणाम में किसका खाता खुलेगा ये तो देश शाम तक मालूम चलेगा। लेकिन इस सीट पर हालांकि मुकाबला ज्यादा बड़ा नहीं था। लखनऊ से बीजेपी के राजनाथ सिंह और कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम और समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा चुनाव लड़ रही हैं। आज चुनाव परिणाम के नतीजों पर राजनाथ सिंह बढ़त दिखाई देते दिख रहे हैं। वहीं अमेठी में स्मृति ईरानी दो हजार वोटों से आगे चल रही हैं। जबकि गोरखपुर में रविकिशन, आजमगढ़ में अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।

आज चुनाव परिणाम के बाद इस सीट पर क्या होगा। ये देर शाम तक ही मालूम चलेगा। लेकिन ये सीट 1990 से बीजेपी के कब्जे में है। इस सीट पर 54.29% मतदान दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक लखनऊ संसदीय सीट पर कुल 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं जिसमें सबसे ज्यादा 7 बार बीजेपी और 6 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

इस सीट पर लखनऊ लोकसभा सीट पर पहली बार 1952 में चुनाव हुए तो कांग्रेस से शिवराजवती नेहरू ने जीत दर्ज की। आपातकाल के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में हेमवती नंदन बहुगुणा भारतीय लोकदल से जीतकर संसद पहुंचे। वहीं अमेठी में स्मृति ईरानी 2 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश