भाजपा आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, किसी की लगेगी लाटरी तो किसी के होंगे सपने चूर

Published : Mar 22, 2019, 10:48 AM IST
भाजपा आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, किसी की लगेगी लाटरी तो किसी के होंगे सपने चूर

सार

भारतीय जनता पार्टी आज लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। गुरुवार को ही भाजपा ने 184 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। हालांकि कुछ नेताओं को अभी भी टिकट मिलने की आस लगी हुई है। अगर आज मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं मिलते हैं तो आगे टिकट मिलने की उम्मीद भी कम हो जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी आज लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। गुरुवार को ही भाजपा ने 184 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। हालांकि कुछ नेताओं को अभी भी टिकट मिलने की आस लगी हुई है। अगर आज मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं मिलते हैं तो आगे टिकट मिलने की उम्मीद भी कम हो जाएगी।

होली की शाम को भाजपा ने अपने 184 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में भाजपा ने गुजरात के गांधीनगर से वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काट कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को टिकट दिया है। जबकि पीएम नरेन्द्र मोदी वाराणसी से फिर से टिकट दिया है जबकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह को फिर से लखनऊ से उम्मीदवार बनाया है। आज भाजपा चुनाव समिति की बैठक होने वाली है और जिसमें समिति की अंतिम मोहर लग जाने के बाद इसे आज जारी किया जा सकता है।

 भाजपा ने अपनी पहली सूची में उत्तर प्रदेश से 35 प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं। जबकि कुछ सीटें सहयोगी दलों को दी जानी है। लेकिन पहली सूची में पार्टी ने कई मौजूदा सांसदों का टिकट काटा है। पहली सूची के मुताबिक अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी चुनाव लड़ेंगीं। गौरतलब है कि पार्टी ने छत्तीसगढ़ में मौजूदा सांसदों का टिकट काटने का फैसला किया है। क्योंकि पार्टी राज्य में सांसदों के प्रदर्शन पर नाराज है। वहीं सांसद और पूर्व मंत्री कलराज मिश्रा और जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया है।

गुरुवार को पार्टी नेउत्तर प्रदेश में 35, बिहार के सभी 17, महाराष्ट्र के 21, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ के 5, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर के सभी 6, राजस्थान, बंगाल के लगभग 27, केरल, तमिलनाडु, असम, त्रिपुरा, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, उतराखंड की 5 सीटों पर के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए पहली वोटिंग 11 अप्रैल को होनी है और 25 मार्च तक नामांकन किए जाएंगे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान