
अपनी तेजतर्रार छवि के लिए पूरे देश में मशहूर दिल्ली पुलिस और अब ज्यादा ताकतवर हो गयी है। दिल्ली पुलिस को अब हाईटेक सिस्टम मिल गया है। जो आंतकियों को घुटने टेकने के लिए मजबूत कर देगा। असल में दिल्ली पुलिस को एक अत्याधुनिक मोबाइल कंट्रोल रूम मिल गया है जो आंतकियों के हर कदम पर नजर रखने में सक्षम है।
हालांकि दिल्ली पुलिस इस सिस्टम को पाने के लिए काफी अरसे से कोशिश कर रही थी। लेकिन केन्द्र सरकार ने अब इस मोबाइल कंट्रोम रूम सिस्टम को दिल्ली पुलिस को दिया है। इस कंट्रोल रूम की कीमत चार करोड़ रुपये है और इसे कहीं पर भी ले जाया जा सकता है। खासतौर से आंतकी हमलों की स्थिति में ये और भी ज्यादा अहम है। दिल्ली को हमेशा से ही आंतकी हमलों का खतरा रहता है। क्योंकि देश ही राजधानी है। इसके लिए दिल्ली पुलिस को और ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था करनी होती है।
अब दिल्ली पुलिसऔर ज्यादा हाईटेक हो जाएगी। इस कंट्रोल रूम में अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम लगे हुए हैं। जो किसी भी स्थिति की पल पल की जानकारी रखेगी और उसे मास्टर कंट्रोल रूम में पहुंचाएगी। दिल्ली में पहले भी कई बम ब्लास्ट हो चुके हैं। यही नहीं संसद पर हमला भी हो चुका है। लिहाजा अब भारत सरकार ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा मजबूत करने के लिए इस मोबाइल वैन को तैयार किया है। इस मोबाइल वैन को एक तरह से महाभारत का संजय कहा जाए तो कोई गलत न होगा। क्योंकि ये उस मौके से पूरी जानकारी मास्टर कंट्रोल रूम में देगा।
इस 'मोबाइल कंट्रोल रूम' की मदद से उसकी लाइव तस्वीरों के साथ वहां मौजूद हर पुलिस कर्मी को भेजा जा सकेगा और उसकी आधार पर वह निर्देशों का पालन करेंगे। इस वैन की खास बात ये है कि अगर किसी इलाके में नेटवर्क नहीं आ रहा है तो ये फिर भी काम करेगी। क्योंकि इसमें ऐसी टेक्नोलॉजी और इक्विपमेंट को लगाया गया है जो बगैर नेटवर्क के भी काम करेगी। इसमें लगाए गए सीसीटीवी कैमरा इसते शक्तिशाली हैं जो करीब आधे किलोमीटर तक नजर रख सकते हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।