भाजपा विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को बताया ऐयाश

Published : Sep 18, 2019, 07:57 PM IST
भाजपा विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को बताया ऐयाश

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के विधायक ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर सार्वजनिक रुप से विवादित बयान दिया है। उन्होंने नेहरु को ऐयाशी करने वाला करार दिया।   

मुजफ्फरनगर:   भाजपा के बड़बोले विधायक विक्रम सिंह सैनी ने विवादों को न्यौता दे दिया है। उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

विधायक ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उसके परिवार को ऐय्याश बताया है।  भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने खतौली में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद भीड़ को संबोधित करने के बाद मीडिया बातचीत की। 

 इस विधायक द्वारा  अपनी फेसबुक वाल पर भारत के भूत पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ एक पोस्ट लगाई थी। जिसके बारे में जब संवाददाताओं ने उनसे पूछा तो वह  नहीं मुकरे और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनके परिवार पर एक बार फिर विवादित टिप्पणी की। 

मामला खतौली विधानसभा क्षेत्र का है। जहां तहसील परिसर में पूर्व प्रस्तावित तहसील दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के अधिकारी जन समस्याएं सुन रहे थे और तहसील दिवस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर जनपद में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के रूप में भी मनाया जा रहा था। 

इस दौरान विधायक विक्रम सिंह सैनी ने विवादित टिप्पणी की। इसके पहले भी विक्रम सिंह अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। 

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली