यूपी में भाजपा विधायकों के सांसद बनने की हसरतों से चल रहे हैं जुबानी बाण और जूते

Published : Mar 08, 2019, 04:40 PM IST
यूपी में भाजपा विधायकों के सांसद बनने की हसरतों से चल रहे हैं जुबानी बाण और जूते

सार

केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक के बीच जुबानी जंग और जूते जगजाहिर हैं। सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश बघेल के बीच हुए जूता कांड तो जगजाहिर है, लेकिन राज्य में करीब एक दर्जन सांसद और क्षेत्रीय विधायकों के बीच कई बार जुबानी बाण चल चुके हैं।

केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक के बीच जुबानी जंग और जूते जगजाहिर हैं। सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश बघेल के बीच हुए जूता कांड तो जगजाहिर है, लेकिन राज्य में करीब एक दर्जन सांसद और क्षेत्रीय विधायकों के बीच कई बार जुबानी बाण चल चुके हैं।

संतकबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश बघेल के जूता कांड के को जूते से क्या मारा राज्य के कई विधायकों का दर्द राज्य संगठन के प्रमुख के सामने छलक गया। अब भाजपा ने सांसद और विधायक को तलब कर किया है। लेकिन राज्य के सांसद और विधायकों में तल्ख होते रिश्तों के बीच विधायकों के सांसद बनने की हसरतें सबसे बड़ा कारण हैं। शरद त्रिपाठी और बघेल के रिश्ते तो अब जगजाहिर हो गए हैं। लेकिन राज्य में करीब दो दर्जन सांसदों के अपने क्षेत्रीय विधायकों से तल्ख रिश्तें हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने इस मामले में जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन से रिपोर्ट तलब कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक अब दोनों पर ऐक्शन हो सकता है।

राज्य में हरदोई में सांसद अंशुल वर्मा और विधायक नितिन अग्रवाल एक दूसरे खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। हरदोई में अग्रवाल परिवार की तूती बोलती है। इसके अलावा गोपामऊ से विधायक श्याम प्रकाश एक साथ कई सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। जबकि सोशल मीडिया पर श्यामप्रकाश सीधे बीजेपी पर ही निशाना साध रहे हैं। बड़ौत से पार्टी विधायक केके मलिक वहां के बागपत के सांसद सतपाल सिंह के खिलाफ भी विधायक मुखर हैं। कुछ दिन पहले ही मलिक ने सतपाल मलिक के खिलाफ बयान दिया था कि सांसद हमें नहीं चाहते और हम उन्हें नहीं चाहते। यही नहीं अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल और अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर का भी है।

उनकी लोकसभा क्षेत्र के विधायक भी सांसदों का विरोध कर रहे हैं। अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह भी विधायकों से नाराज होकर जिला योजना की बैठक छोड़कर जा चुके हैं। बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी और कप्तानगंज विधायक सीपी शुक्ला भिड़ गए चुके हैं। जबकि धौरहरा के सांसद रेखा वर्मा व विधायक शशांक त्रिवेदी कंबल वितरण कार्यक्रम में भिड़ गए। असल में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी कह चुके हैं कि जो सांसद अपने क्षेत्र से नहीं जुड़े रहे और जिनकी रिपोर्ट अच्छी नहीं उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा। वहीं उन विधायकों और मंत्रियों को टिकट दिया जाएगा, जो क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं। इसी बात से तीन दर्जन से ज्यादा सांसद घबराए हुए हैं। हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाली सावित्रि बाई फुले का भी टिकट काटा जाना तय था। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम