टिकट वितरण से पहले ही भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने छोड़ी पार्टी, सपा ने बांदा से बनाया प्रत्याशी

Published : Mar 16, 2019, 02:59 PM IST
टिकट वितरण से पहले ही भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने छोड़ी पार्टी, सपा ने बांदा से बनाया प्रत्याशी

सार

भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण से पहले ही प्रयागराज से सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने पार्टी से अलविदा कह दिया है। उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है और अब वह सपा के टिकट पर बांदा से लोकसभा चुनाव लड़ेगे। 

भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण से पहले ही प्रयागराज से सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने पार्टी से अलविदा कह दिया है। उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है और अब वह सपा के टिकट पर बांदा से लोकसभा चुनाव लड़ेगे। गुप्ता अरसे से भाजपा नेतृत्व से नाराज चल रहे थे और कई बार पार्टी की नीतियों का विरोध कर चुके हैं।

अभी तक भाजपा ने उत्तर प्रदेश में टिकट का वितरण नहीं किया है। लेकिन इसे बावजूद पार्टी के मौजूदा सांसद पार्टी से इस्तीफा देकर दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं। आज भाजपा के प्रयागराज से सांसद श्यामचरण गुप्ता ने पार्टी से अलविदा कह दिया है। ऐसा कहा जा रहा था कि पार्टी उनका टिकट काट सकती है। लिहाजा उन्होंने आज ही सपा की सदस्यता ली। इसके बाद सपा नेतृत्व ने उन्हें बांदा से लोकसभा का टिकट दिया है।

उधर कुछ दिन पहले ही बहराइच से भाजपा की सांसद सावित्री बाई फुले ने भाजपा से इस्तीफा दिया था और कांग्रेस की सदस्यता ली थी। अभी कुछ दिन पहले ही श्यामाचरण गुप्ता के बेटे विदुप अग्रहरि ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता का पार्टी में सम्मान नहीं हो रहा है। इसके साथ उन्होंने खुद पिता की सीट यानी इलाहाबाद से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। श्यामाचरण गुप्ता को 2014 में भाजपा ने केशरीनाथ त्रिपाठी का टिकट काट कर प्रत्याशी बनाया था और वह चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

लेकिन अब गुप्ता ने भाजपा से टिकट काटे जाने की आशंकाओं को देखते हुए पार्टी से अलविदा कहकर सपा का दामन थाम लिया है। सपा ने गुप्ता को बांदा सीट से टिकट दिया है और ये सीट भाजपा ने 2014 में जीती थी। अब गुप्ता के यहां आने से मुकाबला दिलचस्प होगा। गुप्ता को लेकर राज्य और केन्द्रीय नेतृत्व के पास कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान