हरियाणा में सरकार बनाने की तैयारी में भाजपा, निर्दलीय विधायकों के जरिए चलेगी कमजोर सरकार

Published : Oct 25, 2019, 06:12 AM IST
हरियाणा में सरकार बनाने की तैयारी में भाजपा, निर्दलीय विधायकों के जरिए चलेगी कमजोर सरकार

सार

हरियाणा में भाजपा को 40 सीट मिली हैं। लिहाजा सरकार बनाने का आंकड़ा उसके पास नहीं है। हालांकि का कहना है कि जो भी निर्दलीय विधायक जीत कर आए हैं वह भाजपा में थे। लेकिन नाराज होगा पार्टी से चल गए थे। लेकिन अब वह भाजपा को समर्थन देना चाहते हैं। वहीं सिरसा से निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा ने खुले तौर पर भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। गोपाल कांडा के साथ ही कई अन्य विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं।

चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि भाजपा को अभी भी सरकार बनाने के लिए छह विधायकों की जरूरत है। लिहाजा पार्टी राज्य के चुनाव जीते निर्दलीय विधायकों के संपर्क में है। जादुई आंकड़ा न आने के बाद भाजपा के प्रबंधकों ने निर्दलीय विधायकों को साधना शुरू कर दिया था  और ज्यादातर विधायक भाजपा को समर्थन देने की बात कह चुके हैं। हालांकि वहीं आज जेजेपी की दिल्ली में बैठक होने जा रही है। लिहाजा ये भी हो सकता है कि जेजेपी सरकार में शामिल हो और भाजपा का समर्थन दे।

हरियाणा में भाजपा को 40 सीट मिली हैं। लिहाजा सरकार बनाने का आंकड़ा उसके पास नहीं है। हालांकि का कहना है कि जो भी निर्दलीय विधायक जीत कर आए हैं वह भाजपा में थे। लेकिन नाराज होगा पार्टी से चल गए थे। लेकिन अब वह भाजपा को समर्थन देना चाहते हैं। वहीं सिरसा से निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा ने खुले तौर पर भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। गोपाल कांडा के साथ ही कई अन्य विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं।

राज्य में 90 सीटों में से 7 पर निर्दलीय विधायकों ने जीत हासिल की है। वहीं भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल सत्यनारायण आर्य से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। लेकिन माना जा रहा है कि आज इस पर फैसला हो जाएगा कि भाजपा को कितने निर्दलीय विधायक समर्थन दे रहे हैं। फिलहाल अब राज्य की गतिविधियों का केन्द्र दिल्ली में भाजपा का कार्यालय हो गया है।

क्योंकि समर्थन का दावा करने वाले विधायक सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संपर्क में हैं। फिलहाल पार्टी के संसदीय बोर्ड ने भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार गठन पर फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है। फिलहाल ये फैसला हुआ है कि इन दोनों राज्य के सीएम नहीं बदले जाएंगे। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश