भाजपा के ‘चाणक्य’ आज नड्डा को सौंपेंगे पार्टी की कमान, साथ में चुनौतियां भी

Published : Jan 20, 2020, 08:35 AM IST
भाजपा के ‘चाणक्य’ आज नड्डा को सौंपेंगे पार्टी की कमान, साथ में चुनौतियां भी

सार

भाजपा के कार्यकरी अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज पार्टी के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी आज होगी। हालांकि ये पहले ही तय था कि अमित शाह गृहमंत्री बनने के बाद पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे। पार्टी के संविधान के मुताबिक एक व्यक्ति एक पद ही रह सकता है। फिलहाल आज पार्टी आम सहमति से नड्डा की ताजपोशी करेगी। पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद दोपहर बाद नड्डा को अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की जाएगी।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को आज अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। जगत प्रकाश नड्डा आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हो जाएंगे। पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उन्हें पार्टी की कमान सौंपेंगे। हालांकि नड्डा पहले से ही कार्यकारी अध्यक्ष है। पार्टी की कमान मिलने के साथ ही नड्डा को कई बड़ी चुनौतियां भी मिलेंगी। इसमें पार्टी का गिरता जनाधार है। क्योंकि पिछले एक साल के दौरान भाजपा पांच राज्यों में चुनाव हार चुकी है।

भाजपा के कार्यकरी अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज पार्टी के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी आज होगी। हालांकि ये पहले ही तय था कि अमित शाह गृहमंत्री बनने के बाद पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे। पार्टी के संविधान के मुताबिक एक व्यक्ति एक पद ही रह सकता है। फिलहाल आज पार्टी आम सहमति से नड्डा की ताजपोशी करेगी। पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद दोपहर बाद नड्डा को अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की जाएगी।  पार्टी की कमान के साथ ही नड्डा को कई चुनौतियां  भी विरासत में मिलेंगी।

क्योंकि पार्टी पिछले एक साल से लगातार पांच राज्यों में चुनाव हार चुकी है और दो राज्यों में भी उसकी सत्ता चली गई है। जबकि विपक्षी दल कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। भले ही कांग्रेस अपने दम पर सरकार नहीं बना रही है। लेकिन सहयोगी दलों के साथ वह पिछले दो महीने में दो राज्यों की सत्ता पर काबिज हो चुकी है। जबकि पिछले साल ही वह तीन राज्यों को जीतने में कामयाब रही है। भाजपा के राज्य में कमजोर होने का खामियाजा पार्टी को राज्यसभा में भी उठाना पड़ेगा। माना जा रहा है कि नड्डा अपनी नई टीम का गठन दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद करेंगे। 

जानें कौन हैं नड्डा
मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले जगत प्रकाश नड्डा जेपी आंदोलन से सुर्खियों में आए थे। जेपी नड्डा 1977 से 1979 तक रांची में रहे और इस दौरान उन्होंने जेपी आंदोलन में हिस्सा लिया। नड्डा इसके बाद छात्र राजनीति में आ गए और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। नड्डा ने 1983 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का छात्र संघ का चुनाव लड़ा और वह विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष चुने गए।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: SGVS ने शुरू की दो नई प्रीस्कूल शाखाएं, एडमिशन शुरू
Surat Blood Donation Camp: BNI ग्रेटर सूरत ने जुटाईं 100 यूनिट रक्त, बड़ी पहल