यूपी दहलाने के फिराक में था पैरोल से फरार 'डॉक्टर बम'

Published : Jan 20, 2020, 08:26 AM IST
यूपी दहलाने के फिराक में था पैरोल से फरार 'डॉक्टर बम'

सार

दो दिन पहले ही देशभर में 100 से ज्यादा बम धमकों को अंजाम देने वाला जलीस अंसारी मुंबई के अपने घर से फरार हो गया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस की एटीएस और खुफिया एजेंसियां की परेशानियां बढ़ गई थी। क्योंकि जलीस पैरोल पर बाहर आया था और शुक्रवार को ही उसकी पैरोल खत्म हो रही थी। मुंबई से फरार होने के बाद अंसारी आतंकी घटना करने की फ़िराक़ में था। 

लखनऊ। मुंबई से पैरोल पर फरार होने वाले जलीस अंसारी को हालांकि यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उसके पकड़ जाने के बाद एसटीएफ और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि अंसारी पैरोल से फरार होने के बाद उत्तर प्रदेश को दहलाने की साजिश के तहत ही फरार हुआ था। वह नेपाल भागने के फिराक में था और उसके मंसूबे बहुत खतरनाक थे।

दो दिन पहले ही देशभर में 100 से ज्यादा बम धमकों को अंजाम देने वाला जलीस अंसारी मुंबई के अपने घर से फरार हो गया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस की एटीएस और खुफिया एजेंसियां की परेशानियां बढ़ गई थी। क्योंकि जलीस पैरोल पर बाहर आया था और शुक्रवार को ही उसकी पैरोल खत्म हो रही थी। मुंबई से फरार होने के बाद अंसारी आतंकी घटना करने की फ़िराक़ में था। असल में पैरोल पर बाहर आने के बाद उसकी बैचेनी बढ़ गई थी और वह राम मंदिर के फैसला आने और नागरिकता क़ानून के बाद से ही बेचैन हो गया था।

लिहाजा वह सबसे पहले यूपी में बम धमाका करने की साजिश में था। जलीस अंसरी को बम मैन के नाम से जाना जाता है और उसके गुर्गे देशभर में फैले हुए हैं और वह करीब 100 से ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग दे चुका है। एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए यूपीए एसटीएफ के एक अफसर ने बताया कि उसे कानून से गिरप्तार किया गया और जैसे ही जलीस मस्जिद से बाहर निकला एसटीएफ़ की टीम ने उसका पीछा किया।

हालांकि वह  एसटीएफ़ को चकमा देने के फिराक में था। लेकिन वह पकड़ा गया। जलीस अंसारी यूपी एसटीएफ को भी चकमा देने के लिए अपनी याददास्त को कमजोर बता रहा था। लेकिन जब मुंबई एटीएस को उसकी फोटो दिखाई गई तो वह पकड़ा गया। अंसारी नई तकनीक से बम बनाने पर काम कर रहा था और इसके जरिए वह यूपी को दहलाने की साजिश कर रहा था। वहीं उसने अपने पुराने नेटवर्क को सक्रिय कर दिया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान