इनेलो के गढ़ में खिला कमल, भाजपा ने जीती जींद की जंग, कांग्रेस तीसरे नंबर पर

Published : Jan 31, 2019, 03:54 PM IST
इनेलो के गढ़ में खिला कमल, भाजपा ने जीती जींद की जंग, कांग्रेस तीसरे नंबर पर

सार

- इनेलो में टूट का हुआ भाजपा को फायदा, जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला रहे दूसरे नंबर पर। रणदीप सिंह सुरजेवाला को तीसरा स्थान। राजस्थान के रामगढ़ में कांग्रेस की शाफिया जीती, विधानसभा में 100 का आंकड़ा छुआ।  

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट भाजपा ने जीत ली है। इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला को 12,935 वोटों से शिकस्त दी है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। वह तीसरे नंबर पर रहे। जींद को इनेलो का गढ़ माना जाता है। यहां पहली बार कमल खिला है। हालांकि इनेलो में फूट के बाद जींद का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया था और कांग्रेस ने अंतिम समय में सुरजेवाला को उतारकर चौंकाने की कोशिश की लेकिन पार्टी को मनमाफिक परिणाम हासिल नहीं हुआ।

चुनाव में सातवें राउंड की गिनती के बाद विपक्षी दलों के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस समर्थकों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर में बाकी विपक्षी दलों के सदस्य भी लामबंद हो गए और हंगामा बढ़ गया। पुलिस ने इसके बाद लाठीचार्ज कर स्थिति को संभालने की कोशिश की। हंगामे के बीच मतगणना एक बार फिर शुरू हुई।

अपनी जीत के बाद भाजपा नेता कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि मैं पार्टी का साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया करता हूं। इस चुनाव में बड़े नेता लड़ रहे थे। लेकिन हमने सभी को हराया। हमें पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं को आगे ले जाएंगे। 

चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उसे मैंने पूरी तरह से निभाने का प्रयास किया। मैं उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कृष्ण मिड्डा लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरें।

उधर, राजस्थान के रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी शाफिया जुबैर खां ने 12,228 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उनके खाते में 83,311 वोट आए। भाजपा ने सुखवंत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बीएसपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। रामगढ़ में कांग्रेस ने शाफिया खां पर भरोसा जताया था, वहीं भाजपा ने सुखवंत सिंह और बीएसपी ने जगत सिंह को मैदान में उतारा था। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पास अब 100 सीटें हो गई हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Gujarat News: सूरत की शिवम ज्वेल्स बनी DTC साइट होल्डर, हीरा उद्योग को मिलेगा नया बूस्ट
BHAF Surat News: अर्जुन कपूर ने बताया सफलता का मंत्र, सीआर पाटिल ने जल संरक्षण पर दी अहम सलाह