राज्यसभा में ताकत बढ़ाएगी भाजपा, किया सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

Published : Mar 12, 2020, 04:20 PM IST
राज्यसभा में ताकत बढ़ाएगी भाजपा, किया सभी प्रत्याशियों के नामों  का ऐलान

सार

देश के 17 राज्यों की कुल 55 राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 मार्च है और 26 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। बहरहाल सबसे ज्यादा सीटे महाराष्ट्र में खाली हो रही हैं। 

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के होने वाले चुनाव के लिए अपने सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने हरियाणा, हिमाचल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अपने घोषित किए प्रत्याशी है। बुधवार को ही भाजपा ने 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था, जिसमें 9 भाजपा और 2 सहयोगी दलों के प्रत्याशी थे।

 राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की तिथि को करीब आते ही भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। भाजपा ने हरियाणा की 2 और हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश की 1-1 सीट के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था । भाजपा ने हरियाणा से रामचंद्र झांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम को मैदान में उतारा है जबकि हिमाचल प्रदेश से इंदू गोस्वामी, मध्य प्रदेश से सुमेर सिंह सोलंकी, तथा महाराष्ट्र से भगवत कराड़ के नाम का ऐलान किया है।

इससे पहले कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा पहले ही मध्य प्रदेश से अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। हालांकि इससे पहले पार्टी 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी थी। गौरतलब है कि देश के 17 राज्यों की कुल 55 राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 मार्च है और 26 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। बहरहाल सबसे ज्यादा सीटे महाराष्ट्र में खाली हो रही हैं।

महाराष्ट्र में राज्यसभा की 7 सीटें खाली हों रही हैं जबकि तमिलनाडू में 6, पश्चिम बंगाल और बिहार में 5-5, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और गुजरात में 4-4, मध्य प्रदेश, राजस्थान और असम में 3-3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और झारखंड में  2-2 तथा मेघालय, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में  1-1 सीट खाली हो रही है। हालांकि बार के चुनाव में भाजपा को राज्यसभा में पूर्ण बहुमत नहीं मिल सकेगा। लिहाजा उसे राज्यसभा में प्रस्तावों और विधेयकों को पारित कराने के लिए सहयोगी दलों की तरफ ही देखना पड़ेगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश