दिल्ली विधानसभा के लिए भाजपा आज जारी करेगी घोषणापत्र

Published : Jan 31, 2020, 07:35 AM IST
दिल्ली विधानसभा के लिए भाजपा आज जारी करेगी घोषणापत्र

सार

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपना प्रचार आक्रामक कर दिया है। पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं के साथ ही विभिन्न राज्यों के नेताओं को दिल्ली में प्रचार के लिए उतारा है। भाजपा नेता घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहे हैं।  पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रचार में तेजी लानी शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मतदान में होने में अब एक हफ्ते से थोड़े ज्यादा का समय बचा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत को झोंक दिया है। वहीं अब भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। हालांकि अभी तक न आप और न ही कांग्रेस ने दिल्ली के लिए घोषणापत्र जारी किया है। वहीं आप ने केवल 'केजरीवाल गारंटी कार्ड' जारी किया है। वहीं माना जा रहा है कि कांग्रेस भी आज या कल अपनी घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपना प्रचार आक्रामक कर दिया है। पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं के साथ ही विभिन्न राज्यों के नेताओं को दिल्ली में प्रचार के लिए उतारा है। भाजपा नेता घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहे हैं।  पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रचार में तेजी लानी शुरू कर दी है। जिसके बाद भाजपा के नेता भी आक्रामक तरीके से प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा अपने रणनीती के तहत रैलियों के जगह सभाओं पर जोर दे रही है। मोहल्ला गलियों में छोटी छोटी सभाएं की जा रही हैं और इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। वहीं अब आज पार्टी  घोषणापत्र जारी करेगी। इसके लिए भी पार्टी ने अनोखी रणनीति अपनाई है। इसके लिए भाजपा ने 'मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव' नाम से अभियान चलाया है।

जानकारी के मुताबिक पार्टी ने घोषणापत्र पार्टी नहीं बल्कि जनता के बीच जाकर तैयार किया। आखिर दिल्ली की जनता की समस्याएं क्या हैं और इनका निदान कैसे हो सकता है। भाजपा ने पूरी दिल्ली में 49 बसें चलाई ताकि घोषणापत्र के लिए लोगों के सुझाव लिए। फिलहाल माना जा रहा है कि पार्टी अपने घोषणा पत्र में यमुना पुनर्जीनित करने, प्रदूषण,अनधिकृत कॉलोनियों समेत कई अन्य लोकलुभावन वादे हो सकते हैं। 

कांग्रेस भी जारी कर सकती है घोषणा पत्र

उधर आज दिल्ली कांग्रेस पार्टी भी विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र जारी कर सकती है। अभी तक दिल्ली में पार्टी किसी मुकाबले में नहीं दिख रही है। लेकिन पार्टी के नेताओं का कहना है कि पार्टी आखरी दिनों  में आक्रामक प्रचार करेगी। वहीं कांग्रेस ने भी अपने घोषणा पत्र के लिए एक अभियान शुरू किया है और इस अभियान का नाम 'दिल्ली के दिल की बात कांग्रेस के साथ' रखा गया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल