ब्लू फिल्म देखने वाले डिप्टी सीएम को कुर्सी बचाने के लिए परिषद में भेजेगी भाजपा

Published : Feb 02, 2020, 02:18 PM IST
ब्लू फिल्म देखने वाले डिप्टी सीएम को कुर्सी बचाने के लिए परिषद में भेजेगी भाजपा

सार

फिलहाल राज्य की विधान परिषद में अभी एक मात्र खाली है। ये सीट कांग्रेस के विधायक के विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद खाली हुई है। इसके लिए भाजपा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को टिकट दिया है। हालांकि चुनाव में कांग्रेस ने हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

बेंगलुरू। कर्नाटक में सत्ताधारी बीएस येदियुरप्पा सरकार ने राज्य के डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी की कुर्सी बचाने के लिए उन्हें उच्च सदन यानी विधान परिषद में भेजना का फैसला किया है। सावदी अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। लिहाजा भाजपा सरकार ने उसकी कुर्सी बचाने के लिए उन्हें उच्च सदन में फैसला किया है।

फिलहाल राज्य की विधान परिषद में अभी एक मात्र खाली है। ये सीट कांग्रेस के विधायक के विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद खाली हुई है। इसके लिए भाजपा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को टिकट दिया है। हालांकि चुनाव में कांग्रेस ने हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। क्योंकि कांग्रेस के पास संख्या बल नहीं है। इसके कारण उसका हारना तय है। जिसके बाद पार्टी ने किसी को भी मैदान में नहीं उतारा है। वहीं सावदी का इस सीट के लिए निर्विरोध जीतना तय है।

लक्ष्मण सावदी 17 फरवरी को निर्विरोध निर्वाचित होंगे। सावदी को येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है और पिछले साल राज्य से सीएम येदियुरप्पा ने उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया था। जब वह उपमुख्यमंत्री बने थे तब वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे।  राज्य में सीट कांग्रेस नेता रिजवान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। क्योंकि रिजवान विधानसभा का चुनाव जीते थे और वह उससे पहले विधान परिषद के सदस्य थे।


सावदी ने कांग्रेस-जेडीएस की सरकार को अस्थिर करने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनी थी। सावदी न विधानसभा और न ही विधान परिषद के सदस्य हैं। आठ साल पहले लक्ष्मण सावदी विधानसभा में ब्लूफिल्म देखते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन 2018 में वह विधानसभा का चुनाव हार गए थे। लेकिन राज्य में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिरने के बाद राज्य में बनी भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने उन्हें डिप्टी सीएम बनाया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान