इस राज्य में हुई भाजपा की धमाकेदार जीत, 67 में से 66 सीट पर किया क़ब्ज़ा

Published : Dec 29, 2018, 12:15 PM IST
इस राज्य में हुई भाजपा की धमाकेदार जीत, 67 में से 66 सीट पर किया क़ब्ज़ा

सार

पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में बीजेपी ने धमाकेदार  जीत हासिल की ही। उसने राज्य भर के निकाय चुनाव में 99 फीसदी सीटों पर कब्जा कर लिया। यहां चुनाव परिणाम कल यानी शुक्रवार को आए। 

त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न नगर निकाय व अगरतला नगर निगम की खाली सीटों पर हुए उपचुनाव में एकतरफा जीत हासिल की। बीजेपी को 67 सीटों में से 66 पर जीत हासिल हुई। इन सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हुए थे। 
हालांकि राज्य में मुख्य विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इस जीत पर सवाल उठाया है। 

सीपीएम प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके कहा है कि बीजेपी सरकार द्वारा त्रिपुरा में लोकतंत्र की हत्या और पूरी तरह से हास्यास्पद नगर निकाय चुनाव के खिलाफ शनिवार को एक रैली आयोजित की जाएगी। 

लेकिन त्रिपुरा राज्य निर्वाचन आयोग (टीएसईसी) ने बीजेपी की जीत पर मुहर लगाई है। उसने एक बयान जारी करके कहा है कि बीजेपी के उम्मीदवारों ने चुनाव में 67 सीटों में से 66 पर जीत हासिल की और पार्टी पहले ही 91 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थी। 

सीपीएम के पास जो एकमात्र सीट गई है वह पानिसागर नगर पंचायत की सीट। 
सीपीएम के राज्य सचिव गौतम दास ने मीडिया से कहा कि धमकी, हिंसक हमले और रोक की वजह से उनके उम्मीदवार ज्यादातर सीटों पर नामांकन जमा नहीं कर सके, जिससे बीजेपी उम्मीदवार बिना लड़ाई के निर्विरोध जीत गए। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल