पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

Published : Dec 29, 2018, 12:14 PM IST
पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

सार

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के हंजन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल तलाशी में लगे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। 

श्रीनगर—जम्मू कश्मीर के पुलवामा में इस समय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले हाजिन राजपोरा इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद उनकी तलाशी में मुठभेड़ शुरू कर दिया. फिलहाल मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे जा चुके हैं। 

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के हंजन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल तलाशी में लगे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। 

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई है। 

उन्होंने बताया कि अभी मृतक आतंकवादियों की पहचान का और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। गोरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को भी सुबह पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में हुई थी। 

सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले में अवंतीपोरा के बांदेरपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। इसी बीच अचानक आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल