जानें क्यों राहुल की रैली में आलू लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

Published : Mar 16, 2019, 04:07 PM IST
जानें क्यों राहुल की रैली में आलू लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

सार

उत्तराखंड के देहरादून में आज कांग्रेस अध्यक्ष की रैली थी। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूरी ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। दिलचस्प ये रहा कि कांग्रेस की इस रैली में जाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में ज्यादा उत्सुकता थी। इस रैली में भाजपा कार्यकर्ता आलू लेकर पहुंचे थे।

उत्तराखंड के देहरादून में आज कांग्रेस अध्यक्ष की रैली थी। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूरी ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। दिलचस्प ये रहा कि कांग्रेस की इस रैली में जाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में ज्यादा उत्सुकता थी। इस रैली में भाजपा कार्यकर्ता आलू लेकर पहुंचे थे।

राज्य में कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद पार्टी की ये बड़ी रैली थी। इस रैली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे थे। राहुल गांधी ने इस रैली को परिवर्तन रैली का नाम दिया था। इस रैली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तो थे ही लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी इस रैली में पहुंचने की कोशिश की थी। इस रैली में भाजपा कार्यकर्ता आलू लेकर पहुंचे थे। असल में दो साल पहले कांग्रेस अध्यक्ष का बयान आया था कि वह आलू से सोना बनाएंगे। लिहाजा इसलिए भाजपा कार्यकर्ता रैली में आलू लेकर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं रैली स्थल के पास सोना बनाने के लिए आलू लेकर पहुंच गए और वहीं बैठकर नारेबाजी की। राहुल गांधी ने भाषण दिया था कि 'ऐसी मशीन लगाउंगा, इधर से आलू घुसेगा और उस साइड से सोना निकलेगा। इस साइड से आलू डालो, उधर से सोना निकालो। इतना पैसा बनेगा, आपको पता नहीं होगा क्या करना है पैसों का।' हालांकि इस भाषण के सोशल मीडिया में वायरल होते ही पार्टी ने सफाई दी थी कि ये राहुल के भाषण का सिर्फ एक हिस्सा था, जिसे कुछ लोगों तोड़-मरोड़ कर वायरल कर दिया।

उधर लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में वोटरों को साधने के लिए राहुल गांधी जनसभा कर रहे हैं। इसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आज परेड मैदान में आयोजित राहुल गांधी की जनसभा में आलू लेकर जाने की फिराक में थे, लेकिन वे पुलिस सुरक्षा के चलते वहां तक नहीं पहुंच पाए। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल