उन्नाव में पेट्रोलियम प्लांट में लगी आग, आस पास कई किलोमीटर के इलाके में दहशत

Published : Sep 12, 2019, 02:59 PM IST
उन्नाव में पेट्रोलियम प्लांट में  लगी आग, आस पास कई किलोमीटर के इलाके में दहशत

सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में आग लग गई है। वहां विस्फोट भी हुआ है। जिसकी वजह से आस पास के 5 किलोमीटर के इलाके इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।   

उन्नाव। दही चौकी इलाके में गुरुवार की सुबह को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में गैंस का एक टैंक फट गया। बताया जा रहा है कि टैंक के वॉल्व में लीक था, जिसके बाद यह धमाका हुआ। मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंची हैं। प्लांट के आसपास में आवागमन बंद कर दिया गया। करीब 4-5 किमी के क्षेत्र को हाईअलर्ट कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, प्लांट में युद्ध स्तर पर लीकेज रोकने का काम किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर आसपास के कई गांव खाली करवाए गए। उप्र के आईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि गैस लीक पर नियंत्रण पा लिया गया है। फिलहाल, वातावरण सामान्य होने पर कुछ वक्त लगेगा।

इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से एक व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर है।  मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं और लीकेज को रोकने की कोशिश की जा रही है।  

दरअसल गुरुवार की सुबह गैस अपलोड करते समय टैंकर की वाल लीक करने लगी और आग भड़क गई। आग पर काबू पाने के लिए एचपीसीएल के परिसर में मौजूद कर्मियों ने कोशिशें शुरु कर दी। लेकिन मामला संभला नहीं और टैंकर में विस्फोट हो गया। 

जिसमें कई लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन तीन की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण