सरयू नदी में जबरदस्त नाव दुर्घटना, एक शव मिला, 17 अब तक लापता

Published : Jul 28, 2019, 04:43 PM IST
सरयू नदी में जबरदस्त नाव दुर्घटना, एक शव मिला, 17 अब तक लापता

सार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भीषण बाढ़ से उफन रही सरयू नदी में हादसा हो गया है। यहां ग्रामीणों से भरी नाव पलट जाने से बड़ी दुर्घटना हुई है। जिसमें दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है।   

बहराइच: यहां कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र से जुड़े मिहींपुरवा ब्लॉक के लौकाही गांव में ग्रामीणों से भरी नाव सरयू नदी में पलट गई। इसमें 17 लोग लापता हैं। एक शव बरामद कर लिया गया।

जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ये सभी लोग नदी पार कर खेत पर धान रोपाई करने जा रहे थे। मौके पर पुलिस-प्रशासन पहुंच गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना रविवार सुबह की है।

जिले के मिहींपुरवा तहसील के लौकाही गांव में ग्रामीणों को खेत पर जाने के लिए नदी पार करना होता है। नाव में करीब 20 लोग सवार थे। एसडीएम मोतीपुर बाबूराम की अगुवाई में एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण