mynation_hindi

लैंडर से टूटा है संपर्क 1.3 अरब भारतीयों का हौसला नहीं, क्योंकि ये है अग्निपथ

Published : Sep 07, 2019, 03:21 PM ISTUpdated : Sep 07, 2019, 03:23 PM IST
लैंडर से टूटा है संपर्क 1.3 अरब भारतीयों का हौसला नहीं, क्योंकि ये है अग्निपथ

सार

भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत के इस मिशन की चर्चा है और सभी भारतीय वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ा रहे हैं। इस मिशन को लेकर सभी अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी कहा कि लैंडर से सिर्फ संपर्क टूटा है लेकिन देश के 1.3 अरब लोगों का हौसला बरकरार है। वहीं बॉलीवुड के सितारों ने चंद्रयान-2 के मिशन के लिए हौसला बढ़ाया है। 

नई दिल्ली। भले ही चंद्रयान-2 पूरी तरह से सफल नहीं पाया है। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि इस मिशन ने 95 फीसदी सफलता हासिल की है। जिसका फायदा वैज्ञानिकों को मिलेगा। चंद्रयान-2 के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद देश का उत्साह चरम पर है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत के इस मिशन की चर्चा है और सभी भारतीय वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ा रहे हैं। इस मिशन को लेकर सभी अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी कहा कि लैंडर से सिर्फ संपर्क टूटा है लेकिन देश के 1.3 अरब लोगों का हौसला बरकरार है। वहीं बॉलीवुड के सितारों ने चंद्रयान-2 के मिशन के लिए हौसला बढ़ाया है। 

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भारतीय वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ते हुए अपनी फिल्म 'अग्निपथ' की कविता शेयर करते हुए लिखा, 'गर्व कभी हार का सामना नहीं करता... हमारा गर्व, हमारी जीत... आप पर गर्व है इसरो।


शाहरुख खान ने इसरो की सराहना की है। उन्होंने लिखा है कि जहां हम कई बार पहुंचना चाहते हैं वहां नहीं पहुंच पाते। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए निकल पड़े। हमें आप पर गर्व है इसरो।

वहीं फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने लिखा है कि  मैं 'इसरो की बेहतरीन प्रयासों की सराहना और सैल्यूट करता हूं।

मिशन मंगल फिल्म से वाही-वाही लूट रहे फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने लिखा है कि 'एक्सपेरिमेंट के बिना कोई साइंस नहीं होती। कई बार में हम सफल होते हैं और कई बार हम सीखते हैं। इसरो के इन प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को सलाम और हम जल्द ही चंद्रयान 2 से चंद्रयान 3 के लिए नया रास्ता प्रशस्त होगा।


फिल्म अभिनेता से राजनेता बना सनी देयोल ने भी भारतीय वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए लिखा है कि हमे आप पर गर्व है और अभी कम्यूनिकेशन टूटा है उम्मीद नहीं।


'मिशन मंगल' में वैज्ञानिक का किरदार निभाने वाली तापसी पन्नू ने भी इसरो की तारीफ में लिखा, 'मेरा गला रुंध गया और आखों में आंसू आ गए। आप हमारे हीरो हैं इसरो।'

जबकि अनुपम खेर ने इसरो की तारीफ करते हुए लिखा है कि 'गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले। हमें आप पर गर्व है।'

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने ट्वीट के जरिए भारतीय वैज्ञानिकों का साहस बढ़ाते हुए लिखा है कि हम सभी चंद्रयान 2 प्रोजेक्ट से जुड़े अपने वैज्ञानिकों, इंजिनियरों और तकनीशियंस पर गर्व करते हैं। जय हिंद'

Touched to see @narendramodi ji comforting & encouraging everyone at @isro. As an Indian we are all super proud of our scientists, engineers and technicians involved in the #Chandrayaan2 project.
Jai Hind 🇮🇳 🙏

फिल्म निर्माता डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि दोबारा संपर्क स्थापित हो जाएगा।

 

 

PREV

Recommended Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण