नहर में बह रही थी शराब की बोतलें, नशेड़ियों ने काटी मौज

Published : Sep 29, 2019, 11:07 AM IST
नहर में बह रही थी शराब की बोतलें, नशेड़ियों ने काटी मौज

सार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले सतरिख इलाके के भानमऊ गांव से होकर गुजरने वाली दारावपुर नहर में ग्रामीणों ने शराब की भरी हुई बोतलें पानी में बहते देखा। इसके बाद पूरे इलाके में ये खबर आग की तरह फैल गई और हर कोई नहर की तरफ भाग रहा था। ये नहर नानमऊ, हरख, बन्दगीपुर, भगवानपुर कटरा, गाल्हामऊ, पांडेयपुरवा खालेकपुरवा और कोठी थाना क्षेत्र के लालपुर समेत दर्जनों गांव से होकर बहती है।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पड़ोसी जिले में नहर में बह रही शराब की बोतलें चर्चा का विषय बनी। लेकिन जिले के प्रशासन के लिए ये शराब की बोतलें परेशानी का सबब बन गई। जिला प्रशासन लोगों को समझता रहा है कि ये नकली शराब हो सकती है। लेकिन नशेड़ियों की मौज हो गई थी और हर कोई नदी को कूद कर बोतलों को एकत्रित कर रहा था।

असल में बाराबंकी जिले में एक नहर में शराब की बोतलें तैर रही थी और उनको लूटने के लिए होड़ मच गई। हर कोई ज्यादा से ज्यादा बोतलों को लेना चाह रहा था और नहर में कूद कर बोतलों को अपने कब्जे में कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले सतरिख इलाके के भानमऊ गांव से होकर गुजरने वाली दारावपुर नहर में ग्रामीणों ने शराब की भरी हुई बोतलें पानी में बहते देखा। इसके बाद पूरे इलाके में ये खबर आग की तरह फैल गई और हर कोई नहर की तरफ भाग रहा था।

ये नहर नानमऊ, हरख, बन्दगीपुर, भगवानपुर कटरा, गाल्हामऊ, पांडेयपुरवा खालेकपुरवा और कोठी थाना क्षेत्र के लालपुर समेत दर्जनों गांव से होकर बहती है। इसके बाद हर कोई नदी में कूद रहा था और बोतलों को अपने कब्जे में ले रहा था और नहर में बोतल को लूटने की होड़ मच गई। हालांकि जब इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिली तो वह जहरीली शराब के खतरे को देखते हुए वह लाउडस्पीकर से लोगों को इसका सेवन न करने की हिदायत देने लगी।

पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारी लोगों को ये बता रहे थे कि ये शराब नकली हो सकती है। असल में बाराबंकी में नकली शराब के कई मामले सामने आ चुके हैं और नकली शराब पीने के कारण कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस व आबकारी विभाग का घर-घर सघन तलाशी अभियान चला रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बोतलों को किसने नहर में बहाया और कहीं ये किसी की साजिश तो नहीं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान