अमित शाह का कांग्रेस के परिवारवाद पर तंज, 'भाई की शादी नहीं हुई, इसलिए बहन आई'

Published : Feb 12, 2019, 06:39 PM IST
अमित शाह का कांग्रेस के परिवारवाद पर तंज, 'भाई की शादी नहीं हुई, इसलिए बहन आई'

सार

- अमित शाह ने गोधरा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं भाजपा का एक बूथ कार्यकर्ता था। मैं पार्टी का अध्यक्ष बन गया। एक चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन गया। क्या कांग्रेस में कोई यह सोच सकता है।’

परिवारवाद को आगे बढ़ाने के लिए गांधी परिवार को निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री की सीट ‘जन्मजात आरक्षित’ है। उन्होंने पूछा कि क्या इस पार्टी का कोई कार्यकर्ता कभी शीर्ष पद पाने की सोच सकता है।

शाह ने कहा कि क्योंकि ‘भाई’ राहुल गांधी की शादी नहीं हुई है, इसलिए अब ‘बहन’ प्रियंका गांधी राजनीति के मैदान में उतर आई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में उनके जैसा एक आम बूथ कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है और एक ‘चायवाला’ (मोदी) प्रधानमंत्री बन सकता है।

शाह ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं भाजपा का एक बूथ कार्यकर्ता था। मैं पार्टी का अध्यक्ष बन गया। चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन गया।’

उन्होंने पूछा, ‘क्या कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनने की सोच सकता है? उस पार्टी में यह सीट जन्मजात आरक्षित है।’शाह ने कहा कि भाजपा के किसी कार्यकर्ता को बड़े पदों पर पहुंचने के लिए किसी खास परिवार में जन्म लेने की आवश्यकता नहीं है।

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले महीने पार्टी महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी नियुक्त किया था। (इनपुट भाषा)

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान