
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक सौतेले भाई ने अपनी बहन को गर्भवती कर दिया। ये भाई रोज अपनी बहन से बलात्कार करता था और इसके बाद उसकी बहन उसके बच्चे की मां बन गई। फिलहाल इस मामले में युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता युवती अभी नाबालिक है। आरोपी युवक को पीड़िता की मां ने अपने सगे बच्चों की तरह ही पाला है।
ये मामला मेरठ के ब्रह्मापुरी क्षेत्र का है जहां एक नाबालिग ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर अपने सौतेले भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता की मां ने बताया कि उसका निकाह रामपुर के एक शख्स से हुई और उसके पहले से ही चार बच्चे थे। उन बच्चों को भी उसने अपने बच्चों की तरह पाला।
लेकिन उसके सौतेले बेटे ने उसकी बेटी को हवस का शिकार बनाकर गर्भवती बना दिया। सौतेले भाई ने उसकी बेटी का अपहरण कर कई बार बेटी के साथ बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि पीड़िता जो बच्चा उसकी गोद में लिए है वो उसके भाई का ही है।
पीड़िता ने बताया कि उसका सौतेला भाई उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया जहां उसका जबरदस्ती निकाह अपने सौतेले भाई से करा दिया गया और कई महीनों तक उसे बंधक बना कर रखा और उसके साथ रोज बलात्कार किया गया और इसके बाद वह गर्भवती हो गई।
इसके बाद उसने अपने सौतेले भाई के बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल मेरठ पुलिस ने पीड़िता युवती की शिकायत को दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। अगर पीड़िता नाबालिक है तो अन्य धाराएं भी लगाई जाएगी।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।