पीएम मोदी को वाराणसी से चुनौती देने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Published : May 06, 2019, 11:42 AM IST
पीएम मोदी को वाराणसी से चुनौती देने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेजबहादुर यादव का नामांकन खारिज हो गया था। इसके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। 

नई दिल्ली: ख्वाहिश थी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वाराणसी सीट से लोकसभा में चुनौती देने की। उम्मीद थी कि शायद इससे थोड़ा नाम हो जाएगा। लेकिन चुनाव आयोग ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 
लेकिन बीएसएफ से बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव ने अब भी हिम्मत नहीं हारी है। वह चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने अदालत से चुनाव आयोग द्वारा नामांकन रद्द करने के फैसले पर विचार करने की मांग की। 

चुनाव आयोग ने प्रमाण पत्र भरने में देरी करने की वजह से तेज बहादुर का नामांकन को रद्द कर दिया था। तेज बहादुर ने याचिका में कहा है कि 30 अप्रैल को आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया और शाम 6:15 बजे तक सबूत पेश करने के लिए कहा गया था, उसने सबूत भी पेश कर दिया।  इसके बावजूद उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। 

लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी का इस मामले में कहना था कि तेज बहादुर ने दो नामांकन दिए थे कोई भी व्यक्ति जो केंद्र या राज्य में नौकरी कर रहा हो और उससे बर्खास्त किया गया हो तो उसे ऐसे मामलों में सर्टिफिकेट देना होता है। 

बर्खास्तगी के पांच साल के भीतर ऐसा करना जरुरी होता है। कानून के मुताबिक ऐसे सभी मामलों में उम्मीदवार के लिए सर्टिफिकेट जमा करना बाध्यकारी होता है। 

उन्होंने बताया कि इस सर्टिफिकेट में एक फॉर्मेट होता है जो चुनाव आयोग को देना होता है कि वह भ्रष्ट्राचार और अनुशासनहीनता के चलते बर्खास्त नही हुआ। हमने 11 बजे तक का मौका दिया लेकिन उन्होंने इसका कोई प्रमाण नहीं दिया और उसके अभाव में उनका नामांकन रद्द कर दिया। 

तेज बहादुर पर आरोप है कि उन्होंने एक नामांकन-पत्र में तो इस बात का जिक्र किया था कि उन्हें भ्रष्टाचार के कारण सेना से बर्खास्त किया गया था, लेकिन दूसरे नामांकन में उन्होंने यह तथ्य छिपाने की कोशिश की।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल