
रक्षा बजट तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कर दिया गया है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की कि 2019-20 के रक्षा बजट में पहली बार इस आंकड़े को पार किया जा रहा है।
2019-20 के बजट पेश करते हुए गोयल ने यह भी कहा कि एक रैंक एक पेंशन ओआरओपी के लिए सरकार पहले से ही 35,000 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित कर चुकी है। सरकार सभी सेनाकर्मियों की सैन्य सेवा वेतनमान (एमएसपी) में महत्वपूर्ण रूप से बढ़ोतरी और अत्यधिक जोखिम से भरे क्षेत्रों में तैनात नौसेना और वायुसेना कर्मियों को विशेष भत्ते दिए जाने की घोषणा कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि 2018-19 के बजट अनुमानों में प्रदत्त 2,82,733 करोड़ रुपये की तुलना में 2019-20 के लिए बजट अनुमानों में 3,05,296 करोड़ रूपये प्रदान किए गए हैं। इन आकड़ों को वर्ष 2018-19 के संशोधित अनुमानों में 2,85,423 करोड़ रुपये तक संशोधित किया गया था।
गोयल ने कहा कि हमारा रक्षा बजट 2019-20 में पहली बार 3,00,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने और उच्चतम स्तर की तैयारियों को बनाए रखने के लिए यदि आवश्कता होती है तो अतिरिक्त निधियां प्रदान की जाएंगी।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।