दिल्ली में हादसा, इमारत गिरने से चार बच्चों और एक महिला की मौत

Published : Sep 26, 2018, 03:58 PM IST
दिल्ली में हादसा, इमारत गिरने से चार बच्चों और एक महिला की मौत

सार

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक इमारत 20 साल पुरानी थी।  

नयी दिल्ली— उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार में बुधवार को तीन मंजिला एक इमारत गिरने से चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। वहीं कम से कम सात लोग घायल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को दीप चंद बंधू अस्पताल ले जाया गया।

मृतक महिला की पहचान मुन्नी के रूप में की गई है। मृतक दो बच्चे आपस में भाई हैं और उनकी उम्र 10 साल के करीब है। वहीं दो अन्य मृतक बच्चे में एक लड़का है और उसकी पांच साल की बहन है।

पुलिस ने बताया कि मलबे में अब भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटनास्थल पर बचाव दल कार्य में जुटे हुए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर इस घटना के संबंध में उनके पास एक फोन कॉल आया था जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियां सावन पार्क के निकट भेजी गई।

एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि राहत अभियान के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें भेजी गई हैं।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत 20 साल पुरानी थी। इसका ढांचा कमजोर और बुरी स्थिति में था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण