बुलंदशहर हिंसा के शिकार हुए इंस्पेक्टर के परिवार को एक दिन का वेतन देंगे मथुरा के पुलिसकर्मी

Published : Dec 05, 2018, 10:16 AM IST
बुलंदशहर हिंसा के शिकार हुए इंस्पेक्टर के परिवार को एक दिन का वेतन देंगे मथुरा के पुलिसकर्मी

सार

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के स्याना में गोकशी की घटना को लेकर हुई हिंसा में उन्मादी भीड़ के हाथों मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजन को मथुरा के पुलिसकर्मी ने एक फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के स्याना में गोकशी की घटना को लेकर हुई हिंसा में उन्मादी भीड़ के हाथों मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजन को मथुरा के पुलिसकर्मी अपना एक दिन का वेतन सहायता स्वरूप प्रदान करेंगे। 

यह जानकारी मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने दी है।

गौरतलब है कि सुबोध कुमार सिंह कुछ महीने पहले तक मथुरा के वृन्दावन कोतवाली सहित कई थानों में रहे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह बहुत जांबाज और मिलनसार अधिकारी थे। 

एसएसपी के अनुसार, मथुरा के पुलिसकर्मियों ने उनकी शहादत को नमन करते हुए उनके परिवार के सदस्यों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए अपने वेतन में से एक दिन का वेतन उन्हें देने का निर्णय लिया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान