राजस्थान और हरियाणा में किसकी लहर, आज उपचुनाव करेंगे तय

Published : Jan 28, 2019, 01:11 PM IST
राजस्थान और हरियाणा में किसकी लहर, आज उपचुनाव करेंगे तय

सार

हरियाणा-राजस्थान में आगामी लोकसभा में किस पार्टी की लहर है। जींद और रामगढ़ की विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से इसका पता चलेगा।  जनता किसे वोट देकर फिर जिताएगी, ये आज होने वाले मतदान के बाद चुनाव परिणाम से चलेगा।

हरियाणा-राजस्थान में आगामी लोकसभा में किस पार्टी की लहर है। जींद और रामगढ़ की विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से इसका पता चलेगा।  जनता किसे वोट देकर फिर जिताएगी, ये आज होने वाले मतदान के बाद चुनाव परिणाम से चलेगा। हालांकि राज्य के सभी राजनैतिक दल अपने अपने दावे कर रहे हैं।

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। ठंड होने के बावजूद मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोग कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया है और शाम पांच बजे तक चलेगा। इस उपचुनाव के लिए मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और अर्ध-सैनिक बल के 3,000 से अधिक जवान तैनात हैं। इस सीट पर 1.72 लाख से अधिक रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा और कांग्रेस के प्रत्याशी और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला हैं।

कांग्रेस और भाजपा ने इस सीट के लिए अपना अपना दावा किया है। कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार पूरी तरह से फ्लाप हो गयी है और कुछ काम नहीं कर रही है। जबकि भाजपा का कहना है कि राज्य में कांग्रेस खत्म हो गई है। उसने अपने शासन के दौरान हरियाणा को गर्त में धकेल दिया था। दोनों दल एक-दूसरे को घेरने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। राज्य की मनोहर खट्टर सरकार के लिए जींद सीट प्रतिष्ठा की सीट बन गयी है। पूरा मंत्रिमंडल जींद उपचुनाव के लिए मैदान सजाने में जुटा था।

इस चुनाव के लिए इनेलो-जेजेपी के अलावा लोकतंत्र सुरक्षा मंच ने भी जीत का गणित भिड़ाना शुरू कर दिया था और कई आजाद प्रत्याशी भी पार्टियों के प्रत्याशियों का गणित बना और बिगाड़ सकते हैं। वहीं आज राजस्थान में रामगढ़ सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। यहां भी मतदान शुरू होगा। इस सीट पर भाजपा की ओर से सुखवंत सिंह और कांग्रेस पार्टी की ओर से सफिया खान जबकि बसपा प्रत्याशी जगतसिंह सहित 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। ये सीट भी राज्य की नई गहलोत सरकार के लिए प्रतिष्ठा बन का विषय बनी है। इस सीट को जीतने के लिए गहलोत सरकार के कई मंत्री कई दिनों यहां डेरा डाले हुए थे। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान